पर्यावरण संरक्षण को लेकर साइकिल जागरूकता रैली
Published by : SUNIL PRASAD Updated At : 06 Oct 2025 10:42 PM
पर्यावरण संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी : उपायुक्त
हजारीबाग. पर्यावरण संरक्षण को लेकर साइकिल जागरूकता रैली सोमवार को कनहरी से निकाली गयी. रैली को उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह एवं जिला वन अधिकारी पूर्वी उज्ज्वल कुमार, जिला वन अधिकारी पश्चिमी मौन प्रकाश एवं जिला वन अधिकारी वन्य प्राणी सूरज कुमार ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. पर्यावरण संरक्षण समिति के तत्वावधान में रैली निकाली गयी. उपायुक्त ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है. साइकिल चलाने से न केवल प्रदूषण घटता है, बल्कि यह स्वस्थ जीवनशैली को भी प्रोत्साहित करता है. उन्होंने आम जनों से पर्यावरण संतुलन बनाये रखने के लिए अधिक से अधिक पौधरोपण और साइकिल का उपयोग करने का आग्रह किया. रैली में बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे, युवा, सामाजिक संगठन तथा वन विभाग के कर्मी शामिल हुए. इस दौरान स्वच्छ हवा, हरित धरा, साइकिल चलाओ, प्रदूषण भगाओ…नारे लगाये गये. उपायुक्त एवं वन अधिकारियों ने वन विभाग द्वारा नव निर्मित बायोडायवर्सिटी पार्क का भ्रमण कर विभिन्न प्रजातियों के पौधों, औषधीय वनस्पतियों एवं पर्यावरण संरक्षण से संबंधित व्यवस्थाओं का अवलोकन किया. मौके पर स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










