ePaper

नशे के खिलाफ समन्वय बनाकर कार्रवाई करें : डीसी

Updated at : 24 Apr 2025 11:09 PM (IST)
विज्ञापन
नशे के खिलाफ समन्वय बनाकर कार्रवाई करें : डीसी

नार्कोटिक्स समन्वय समिति की बैठक समाहरणालय में हुई.

विज्ञापन

हजारीबाग. नार्कोटिक्स समन्वय समिति की बैठक समाहरणालय में हुई. मौके पर उपायुक्त नैंसी सहाय ने एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज मामले, नशीले पदार्थों के उत्पादन और तस्करी की रोकथाम पर चर्चा की उपायुक्त ने कहा कि नगर क्षेत्र की युवा आबादी में नशे के खिलाफ जागरूकता लाने, बिना डॉक्टर की पर्ची के दवा देनेवाले दुकानों तथा ड्रग पैडलर के विरुद्ध सभी विभाग समन्वय बना कर कार्रवाई करें. बगैर चिकित्सक के परामर्श के बिक्री पर प्रतिबंधित दवाओं की सूची सभी मेडिकल संचालक अपनी दुकानों में डिस्पले करें. उन्होंने नशीली दवाओं के दुरुपयोग और अवैध व्यापार को समाप्त करने के लिए ठोस कार्रवाई करने का निर्देश दिया है. साथ ही अफीम की फसल को नष्ट करने, थाना स्तर के सभी निजी व सरकारी स्कूल के प्राचार्य के साथ बैठक करने, अभिभावक-शिक्षक मीटिंग में ड्रग्स को लेकर जागरूक करने, सभी स्कूलों और शिक्षण संस्थानों में सघन जागरूकता अभियान चलाने की भी बात कही. बैठक में एसपी अरविंद कुमार सिंह, सदर व बरही की एसडीओ में उपस्थित थे.

आवेदनों के निष्पादन में तेजी लायें

हजारीबाग. अंतरविभागीय समन्वय समिति की बैठक गुरुवार को समाहरणालय सभागार में हुई. अध्यक्षता उपायुक्त नैंसी सहाय ने की. मौके पर उपायुक्त ने कहा कि सरकार की योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर धरातल पर उतारने तत्परता लाये. योजनाओं के निष्पादन में आ रही समस्याओं को समन्वय बनाकर समय पर पूरा करें. राज्य सरकार की प्राथमिकता वाली योजनाओं को लागू करने में अधिकारी स्थानीय स्तर पर नियमित निगरानी, स्थल निरीक्षण व संवेदनशीलता बरतें. सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में प्राप्त आवेदनों के निष्पादन में तेजी लायें. उन्होंने कहा कि विभिन्न प्रखंडों से जनता की समस्याओं से संबंधित आवेदन मिलते हैं. उन आवेदनों की जांच कर समय पर उसका निबटारा करें. उन्होंने कहा कि सभी प्रखंडों में जिला योजना और डीएमएफटी मद से कई कार्य कराये जा रहे है. बीडीओ और सीओ उक्त कार्यों की गुणवत्ता की जांच और नियमित निरीक्षण करें. बैठक के दौरान उपायुक्त ने स्वास्थ्य, सामाजिक सुरक्षा, समाज कल्याण व पेयजल विभाग से संबंधित कई बिंदुओं पर चर्चा की. इस अवसर पर एसपी अरविंद कुमार सिंह, सदर व बरही एसडीएम, सभी बीडीओ, सीओ, थाना प्रभारी व अभियंता उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRAVEEN

लेखक के बारे में

By PRAVEEN

PRAVEEN is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola