निरंतर सीखने की आदत ही सफलता की कुंजी

Author Jaynarayan|Edited by Vikash nath
Updated:
विज्ञापन

व्याख्यान में उपस्थित छात्र | Prabhat Khabar Network

विनोबा भावे विश्वविद्यालय के बीबीए छात्रों के लिए आयोजित व्याख्यान में विशेषज्ञों ने कॉर्पोरेट जगत में सफलता के व्यावहारिक मंत्र और कौशल साझा किए।

विज्ञापन

हजारीबाग. विनोबा भावे विश्वविद्यालय के प्रबंधन विभाग में मंगलवार को बीबीए विद्यार्थियों के लिए दो विशेषज्ञ व्याख्यान आयोजित किये गये. कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को कॉर्पोरेट जगत की अपेक्षाओं, व्यक्तित्व विकास और सफलता के व्यावहारिक सूत्रों से परिचित कराना था. पहले सत्र में टाटा स्टील, जमशेदपुर के अविनाश कुमार ने क्लास रूम से बोर्डरूम विषय पर व्याख्यान दिया. उन्होंने कॉर्पोरेट संस्कृति, प्रोफेशनल एथिक्स, संचार कौशल, नेतृत्व क्षमता, टीम वर्क और रोजगारोन्मुख कौशल के महत्व पर विस्तार से चर्चा की. उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रतिस्पर्धा दौर में केवल शैक्षणिक ज्ञान पर्याप्त नहीं है, बल्कि व्यावहारिक कौशल, अनुशासन, सकारात्मक सोच और निरंतर सीखने की आदत ही सफलता की कुंजी है. दूसरे सत्र में वीबीयू के पूर्व एमबीए निदेशक प्रो (डॉ) एमके सिंह ने सक्सेस मंत्र विषय पर विद्यार्थियों को संबोधित किया. उन्होंने स्पष्ट लक्ष्य, कड़ी मेहनत, समय प्रबंधन, अनुशासन और लगातार प्रयास को सफलता का आधार बताया तथा विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने का संदेश दिया. कार्यक्रम का संचालन डॉ संजीव शर्मा और डॉ अजहर अहमद ने किया.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola