व्रतियों पर अभद्र टिप्पणी व मार्ग अवरुद्ध करने पर विवाद

Updated:
विज्ञापन
व्रतियों पर अभद्र टिप्पणी व मार्ग अवरुद्ध करने पर विवाद

दो गिरफ्तार, गांव में पुलिस बल तैनात

विज्ञापन

कटकमसांडी. थाना क्षेत्र के खुटरा पंचायत के सुलमी गांव में मंगलवार की सुबह अर्घ देकर लौट रहीं व्रतियों और अन्य लोगों पर कुछ लोगों ने अभद्र टिप्पणी कर दी. इससे गांव में विवाद बढ़ गया. सूचना पाकर थाना प्रभारी दल-बल के साथ सुलमी गांव पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया. उन्होंने बताया कि इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. इसमें सुलमी गांव के हाकिम मियां व रज्जाक मियां शामिल हैं. वहीं गांव में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है. स्थिति नियंत्रण में है. इस मामले को लेकर कटकमसांडी थाना में दो मामले दर्ज किये गये हैं. एक मामला देवंती देवी (पति गंदोरी साव) और दूसरा मामला सुरेश रविदास ने दर्ज कराया है. जिसमें सुलमी गांव के रज्जाक मियां, सद्दाम हुसैन, हासिम मियां, मो जहुर, सिराजुल, मो सलाउद्दीन, सुहैल अब्बास, तैरूण निशा, हकीम मियां की पत्नी एवं आजाद मियां को आरोपी बनाया गया है. इस बाबत पेलावल अंचल इंस्पेक्टर शाहिद रजा ने बताया कि छठ पर्व को लेकर विवाद हुआ था. दो मामले दर्ज किये गये हैं. दो लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है. दोषी सभी व्यक्तियों को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sunil Prasad

लेखक के बारे में

By Sunil Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola