अनुकंपा नियुक्ति के 10 मामलों पर विचार

हजारीबाग में उपायुक्त हेमंत सती की अध्यक्षता में अनुकंपा नियुक्ति और एमएसीपी से जुड़े 10 महत्वपूर्ण मामलों पर समीक्षा बैठक संपन्न हुई।
हजारीबाग. उपायुक्त हेमंत सती की अध्यक्षता में बुधवार को समाहरणालय सभागार में जिला स्थापना, स्क्रीनिंग एवं अनुकंपा समिति की बैठक हुई. बैठक में विभिन्न विभागों से जुड़े सेवा मामलों की समीक्षा करते हुए कई निर्णय लिये गये. कर्मचारियों के संशोधित सुनिश्चित कैरियर प्रगति (एमएसीपी), स्थानांतरण, विभागीय कार्रवाई तथा जिला पंचायत शाखा से संबंधित सेवा संपुष्टि के मामलों पर विस्तार से चर्चा कर नियमानुसार कार्रवाई का निर्णय लिया गया.
अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति से संबंधित मामलों की समीक्षा के दौरान जिले के विभिन्न कार्यालयों एवं विभागों से प्राप्त 10 प्रस्तावों पर विचार किया गया. समिति ने सभी मामलों में नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्णय लिया.
बैठक में जिला निबंधन कार्यालय के एक लिपिक एवं जिला स्थापना शाखा के एक चतुर्थवर्गीय कर्मी को तृतीय वित्तीय उन्नयन (एमएसीपी) देने की स्वीकृति प्रदान की गयी. जिला पंचायत शाखा से जुड़े मामलों में पंचायत सचिव संवर्ग के एक कर्मी की सेवा संपुष्टि, पांच कर्मियों के प्रथम वित्तीय उन्नयन तथा 12 कर्मियों के द्वितीय वित्तीय उन्नयन (एमएसीपी) के मामलों पर भी विचार कर आवश्यक निर्णय लिये गये.
उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को समिति के निर्णयों के अनुरूप शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. बैठक में उप विकास आयुक्त रिया सिंह, अपर समाहर्ता महेंद्र छोटन उरांव, सदर एसडीओ आदित्य पांडेय, प्रशिक्षु आइएएस पूर्वा अग्रवाल समेत अन्य अधिकारी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Loading Review Hub...
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










