कंपनी को जनता के हित में करना ही होगा काम : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 30 Sep 2020 7:43 AM

विज्ञापन

बड़कागांव में एनटीपीसी के खिलाफ विस्थापित प्रभावित अधिकार सत्याग्रह आंदोलन चल रहा है. जिसे लेकर विधायक अंबा प्रसाद ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलकर इसकी जानकारी दी.

विज्ञापन

हजारीबाग : बड़कागांव में एनटीपीसी के खिलाफ विस्थापित प्रभावित अधिकार सत्याग्रह आंदोलन चल रहा है. बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद ने आंदोलनकारियों की मांगों को लेकर मंगलवार को सीएम हेमंत सोरेन से मुलाकात की और सरकार द्वारा गठित उच्च स्तरीय कमेटी की रिपोर्ट, किसानों-रैयतों की मांगों और एनटीपीसी द्वारा जनता के अधिकार के खिलाफ लिये गये निर्णय की जानकारी मुख्यमंत्री को दी.

विधायक ने मुख्यमंत्री को बताया कि जब जनता के अधिकार और हितों की बात आती है, तो एनटीपीसी सरकार और जनता को उलझाने का प्रयास करती है. नियम को ताक में रख जनता को फर्जी मुकदमों में फंसाने का काम करती है.

जनता के अधिकार को कुचलने का प्रयास बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है. विधायक ने आंदोलन की पूरी जानकारी मुख्यमंत्री को दी. सीएम ने विधायक को आश्वस्त किया कि जनता के अधिकार का हनन नहीं होने दिया जायेगा. विस्थापन के नाम पर सरकार रैयतों को न्याय और अधिकार दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है.

बडकागांव में विस्थापितों-प्रभावितों के आंदोलन की सीएम को दी जानकारी

बड़कागांव में एनटीपीसी के खिलाफ विस्थापित प्रभावित अधिकार सत्याग्रह आंदोलन चल रहा है. बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद ने आंदोलनकारियों की मांगों को लेकर मंगलवार को सीएम हेमंत सोरेन से मुलाकात की और सरकार द्वारा गठित उच्च स्तरीय कमेटी की रिपोर्ट, किसानों-रैयतों की मांगों और एनटीपीसी द्वारा जनता के अधिकार के खिलाफ लिये गये निर्णय की जानकारी मुख्यमंत्री को दी.

विधायक ने मुख्यमंत्री को बताया कि जब जनता के अधिकार और हितों की बात आती है, तो एनटीपीसी सरकार और जनता को उलझाने का प्रयास करती है. नियम को ताक में रख जनता को फर्जी मुकदमों में फंसाने का काम करती है.

जनता के अधिकार को कुचलने का प्रयास बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है. विधायक ने आंदोलन की पूरी जानकारी मुख्यमंत्री को दी. सीएम ने विधायक को आश्वस्त किया कि जनता के अधिकार का हनन नहीं होने दिया जायेगा. विस्थापन के नाम पर सरकार रैयतों को न्याय और अधिकार दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है.

posted by : sameer oraon

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola