विभागों को राजस्व लक्ष्य पूरा करने का दिया निर्देश
बैठक में विधानसभा के आंतरिक समिति के अध्यक्ष रामेश्वर उरांव व अन्य | Prabhat Khabar Network
हजारीबाग में विधानसभा समिति की बैठक में रामेश्वर उरांव ने सभी विभागों को राजस्व संग्रहण बढ़ाने और वित्तीय लक्ष्यों को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए हैं।
प्रतिनिधि, हजारीबाग
विधानसभा की आंतरिक संसाधन एवं केंद्रीय सहायता समिति की बैठक गुरुवार को परिसदन सभागार में सभापति रामेश्वर उरांव की अध्यक्षता में हुई. बैठक में समिति सदस्य सह डालटनगंज विधायक आलोक चौरसिया सहित विभिन्न विभागों के जिलास्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे. समिति ने नगर निगम, वन, परिवहन, समाज कल्याण, विद्युत, शिक्षा, आइसीडीएस, स्वास्थ्य, खनन एवं आपूर्ति विभाग के राजस्व संग्रहण और वित्तीय प्रगति की समीक्षा की. रामेश्वर उरांव ने कहा कि सभी विभाग निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप राजस्व संग्रहण सुनिश्चित करें और संसाधनों का बेहतर उपयोग करें. नगर निगम ने बताया कि होल्डिंग टैक्स, ट्रेड लाइसेंस, विज्ञापन शुल्क, भवन नक्शा स्वीकृति, सैरात, दुकानों के किराये और अन्य मदों से राजस्व प्राप्त हो रहा है तथा 36 वार्डों का सर्वे जारी है. परिवहन विभाग ने बताया कि पिछले वित्तीय वर्ष में 210 करोड़ रुपये के लक्ष्य के विरुद्ध करीब 85 प्रतिशत राजस्व संग्रह हुआ. डिफॉल्टर वाहन मालिकों को नोटिस जारी किये गये हैं, जिससे संग्रहण बढ़ने की उम्मीद है. वहीं वन विभाग से लकड़ी बिक्री, जब्त लकड़ियों की नीलामी और पार्कों के प्रवेश शुल्क से आय की जानकारी ली गयी. समिति ने सभी विभागों को राजस्व संग्रहण तेज करने और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By जयनारायण
जयनारायण प्रभात खबर से पिछले 22 वर्षों से जुड़े हुए हैं. इन्होंने जन सरोकार और खोजी पत्रकारिता से अपनी पहचान बनायी है. एक्सक्लूसिव खबरों के माध्यम से समाज के मुद्दों को मजबूती से सामने लाने का प्रयास करते हैं. वर्तमान में प्रभात खबर के हजारीबाग ब्यूरो चीफ हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









