दो दिन बाद कड़ी सुरक्षा के साथ कोयले की ट्रांसपोर्टिंग शुरू

नटीपीसी के अधीनस्थ केडी एवं सीबी कोल माइंस सोमवार को दिन के 10 बजे से चालू हो गया.
केरेडारी. एनटीपीसी के अधीनस्थ केडी एवं सीबी कोल माइंस सोमवार को दिन के 10 बजे से चालू हो गया. एनटीपीसी कोल प्रोजेक्ट के डीजीएम कुमार गौरव की आठ मार्च को हजारीबाग स्थित फ़तहा चौक में गोली मार कर हत्या कर दी गयी थी, जिसके बाद से केडी एवं सीबी कोल माइंस का उत्पादन एवं ट्रांसपोर्टिंग बंद हो गया था. दो दिनों तक कंपनी के अधिकारी एवं कर्मचारी दहशत में थे. सोमवार को दिन के 10 बजे से कंपनियों में उत्पादन एवं ट्रांसपोर्टिंग का काम चालू हो गया. इस संबंध में केडी कोल परियोजना के सीएचओ शिव प्रसाद ने बताया कि मामले को लेकर दिनभर मीटिंग चलती रही. वहीं केरेडारी थाना क्षेत्र के पगार ओपी प्रभारी विक्की कुमार ठाकुर ने बताया कि क्षेत्र में लगातार पुलिस द्वारा गश्ती किया जा रहा है. साथ ही कंपनी को कड़ी सुरक्षा देने का प्रयास कर रहे हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




