एक माह बाद काली पट्टी लगाकर स्कूल पहुंचे बच्चे

Published by : SUNIL PRASAD Updated At : 08 Oct 2025 10:07 PM

विज्ञापन

स्कूल परिसर की जमीन अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग

विज्ञापन

केरेडारी. प्रखंड के राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय सायल के बच्चे एक माह बाद आठ अक्तूबर को हाथ में काली पट्टी बांधकर स्कूल पहुंचे. बच्चे पिछले 10 सितंबर से स्कूल परिसर की जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग को लेकर स्कूल नहीं आ रहे थे. बुधवार को स्कूल आये छात्र-छात्राओं ने कहा कि प्रार्थना करने और खेलने के लिए ग्राउंड नहीं है. जो जमीन है, उस पर गांव के भू-माफिया द्वारा कब्जा कर लिया गया है. जिसका खाता नंबर 78 व प्लॉट नंबर 45 है. जानकारी के अनुसार, ग्राम सायल के स्कूल परिसर की जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने को लेकर स्कूली छात्र-छात्राएं व अभिभावक संघर्ष कर रहे हैं. सायल गांव निवासी रंजीत यादव ने कहा कि छात्रों के खेलने और प्रार्थना करने के लिए स्कूल परिसर की जमीन का अतिक्रमण कर लिया गया है. उसी जमीन पर हाइवा व मोटरसाइकिल खड़ा कर दिया जा रहा है. उक्त मामले में रांची हाइकोर्ट में अर्जी दाखिल की गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SUNIL PRASAD

लेखक के बारे में

By SUNIL PRASAD

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola