चंद्रवंशी महासभा ने मेधावी बच्चों को किया सम्मानित

प्रतिभा सम्मान समारोह
चौपारण. अखिल भारतीय चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा के तत्वावधान में रविवार को प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन बिगहा चंद्रवंशी भवन में हुआ. कार्यक्रम में समाज के पांच दर्जन मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया. इसमें मैट्रिक व इंटरमीडिएट की परीक्षाओं में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थी शामिल थे. अध्यक्षता महासभा के अध्यक्ष छत्रधारी चंद्रवंशी एवं संचालन अशोक राम ने किया. कार्यक्रम में शामिल बच्चों को भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया गया. इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना था. सम्मानित होने वाले बच्चों में आयुषी कुमारी, अमित कुमार, दिव्या भारती, स्मृति कुमारी, अंशिता कुमारी, अनमोल कुमार, सिमरन कुमारी, रिया रानी, अंशिता कुमारी, नितेश कुमार, विवेक कुमार, कोमल कुमारी, कुशल कुमार, अजय कुमार, सुमित कुमार, खुशबू कुमारी सहित अन्य शामिल हैं. मौके पर शशि शेखर, देवधारी चंद्रवंशी, करुणा चंद्रवंशी, भुनेश्वर चंद्रवंशी, महेंद्र चंद्रवंशी, सुनील शेखर, प्रदीप चंद्रवंशी, कृष्णा चंद्रवंशी, नीरज चंद्रवंशी, चंदन चंद्रवंशी, मदन चंद्रवंशी, सुरेंद्र चंद्रवंशी, गणेश चंद्रवंशी सहित कई लोग शामिल थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




