अखिल भारतीय किसान सभा ने मनायी नेता जी की जयंती

Updated:
विज्ञापन
अखिल भारतीय किसान सभा ने मनायी नेता जी की जयंती

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 129वीं जयंती अखिल भारतीय किसान सभा के बैनर तले सीपीआई ऑफिस में मनाया गया.

विज्ञापन

हजारीबाग. नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 129वीं जयंती अखिल भारतीय किसान सभा के बैनर तले सीपीआई ऑफिस में मनाया गया. नेताजी के चित्र पर माल्यार्पण कर सभी लोगों ने एक-एक कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया. जन कवि प्रदीप ने सुभाष चंद्र बोस पर लिखा गीत सुनो सुनो देश के हिन्दू मुस्लमान को राम अवतार भगत ने गाकर सेमिनार को आरंभ किया. अध्यक्षता सीपीएम जिला सचिव गणेश कुमार सीटू ने की. संचालन वरिष्ठ अधिवक्ता गुलाम जिलानी ने किया. मुख्य अतिथि पूर्व सांसद भुवनेश्वर प्रसाद मेहता ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस देश की आजादी के लिए सशस्त्र क्रांति पर विश्वास करते थे. उन्होंने आजाद हिंद फौज की गठन कर ब्रिटिश साम्राज्यवाद से सीधे लड़ाई लड़कर अंग्रेजों के छक्के छुड़ा दिये थे. वह समाजवाद के प्रबल समर्थक थे. सांप्रदायिक शक्तियों के घोर विरोधी थे. उन्होंने कई मौके पर सांप्रदायिक शक्तियों की कटू आलोचना की थी. कांग्रेस के 53वें वार्षिक अधिवेशन में भाग लेने के लिए 1940 में रामगढ़, पुराना हजारीबाग आये थे. इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता रामेश्वर राम, पूर्व मुखिया महेंद्र राम, अनंत कुमार आर्य, निजाम अंसारी, मो हकीम, स्वदेशी पासवान, अब्दुल मजीद अंसारी, विजय मिश्रा, प्रसनजीत मुखर्जी, आनंद कुमार, डॉ एके मेहता, मो तनवीर, अली जान मियां, अमर कुमार सहित कई लोग भाग लिया. धन्यवाद ज्ञापन गणेश कुमार सीटू ने किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Vikash Nath

लेखक के बारे में

By Vikash Nath

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola