गुमटी का ताला तोड़कर नकद व सामान चोरी
Published by : SUNIL PRASAD Updated At : 12 Jul 2025 11:11 PM
बरकट्ठा प्रखंड क्षेत्र के ग्राम गैड़ा की घटना
बरकट्ठा. प्रखंड क्षेत्र के ग्राम गैड़ा में काली मंडा चौक स्थित रघुराम (पिता स्व लालधारी राम) की गुमटी से चोरों ने हजारों रुपये की संपत्ति की चोरी कर ली. घटना 11 जुलाई की रात की है. रघु राम ने बताया कि चोरों ने नकदी समेत 16 हजार रुपये के सामान की चोरी की है. शनिवार की सुबह गुमटी खोलने आया, तो चोरी की घटना का पता चला. उपमुखिया चंद्रदीप पांडेय ने बताया कि एक सप्ताह के अंदर गैड़ा हाइस्कूल से नकद सहित कागजात की चोरी, अंबा बगिया में विनोद महतो के मुर्गी फार्म में ताला तोड़कर चोरी की घटना हो चुकी है. यह सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है. पुलिस प्रशासन चोरों का पता लगाने में असफल साबित हो रहा है.
मवेशी चोरी के आरोप में गिरफ्तार
हजारीबाग. कोर्रा थाना क्षेत्र के जबरा में चोरी के एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया. आरोपी इमरान अंसारी (पिता मोइन अंसारी) गिरिडीह के मौलाना आजाद चौक का रहनेवाला है. कोर्रा पुलिस ने आरोपी को हजारीबाग जामा मस्जिद रोड से उसके नाना घर से गिरफ्तार किया. पुलिस के अनुसार जबरा मुहल्ला से 11 जुलाई की रात मवेशी की चोरी हुई थी. इस संबंध में जबरा निवासी अजय कुमार ने प्राथमिकी दर्ज करायी है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










