कैंडल मार्च निकाला, मांगा इंसाफ
Published by : SUNIL PRASAD Updated At : 22 Jan 2026 11:27 PM
18 जनवरी को मिला था बहेरी के बिट्टू कुमार का शव, परिजनों व ग्रामीणों में रोष
हजारीबाग. सदर प्रखंड के बहेरी गांव निवासी बिट्टू कुमार की हत्या के विरोध में गुरुवार को ग्रामीणों और परिजनों ने कैंडल मार्च निकालकर पुलिस-प्रशासन के खिलाफ आक्रोश जताया. बड़ी संख्या में महिला-पुरुष बहेरी गांव से करीब सात किलोमीटर पैदल चलकर पीटीसी चौक पहुंचे. कैंडल मार्च निकाला, जिला परिषद चौक पहुंचकर समाप्त हुआ. जिला परिषद चौक पर मृतक बिट्टू कुमार की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया. इस दौरान परिजनों व ग्रामीणों ने न्याय की मांग को लेकर नारेबाजी भी की. मृतक की पत्नी यशोदा देवी ने भावुक होते हुए कहा कि उन्हें इंसाफ चाहिए. उन्होंने आरोप लगाया कि अशोक कुमार ने उनके पति को घर से बुलाकर साजिश के तहत उनकी हत्या करवायी है. प्रशासन से मांग की कि आरोपी को न्याय के कटघरे में खड़ा किया जाये. क्या है मामला : 18 जनवरी को बिट्टू कुमार का शव दारू थाना क्षेत्र के अंगों-अकाकुंबा रोड से बरामद किया गया था. इस घटना से आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने 19 जनवरी को हजारीबाग डिस्ट्रिक्ट बोर्ड चौक को जाम कर प्रदर्शन भी किया था. ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई, तो आंदोलन तेज किया जायेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










