हजारीबाग के 19 स्कूलों में 2 माह बाद भी नहीं हुआ 252 बीपीएल बच्चों का एडमिशन

जिला शिक्षा अधीक्षक का कार्यालय. फोटो : प्रभात खबर
BPL Students Admission News Hazaribagh: वर्ष 2025-26 शैक्षणिक सत्र 1 अप्रैल 2025 से शुरू हो चुका है. सत्र शुरू होने के 2 महीने बीत गये, लेकिन 19 निजी विद्यालयों में एक भी बीपीएल बच्चे का एडमिशन नहीं हुआ है. डीएसई आकाश कुमार कहते हैं कि आरटीई का जिले में कड़ाई से पालन किया गया है. 252 बीपीएल परिवार से जुड़े बच्चों का नामांकन 19 अलग-अलग निजी विद्यालयों में होगा. चयनित बच्चों की सूची को अंतिम रूप दिया गया है. उपायुक्त से सहमति मिलते ही सूची जारी कर दी जायेगी.
BPL Students Admission News| हजारीबाग, आरिफ : हजारीबाग जिले में गरीबी रेखा से नीचे रह रहे परिवार (बीपीएल) के 252 बच्चों का नामांकन अलग-अलग 19 प्राइवेट स्कूलों में होना है. निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत बच्चों का नामांकन होना है. नामांकन प्रक्रिया पूरी करने की पूरी जवाबदेही जिला शिक्षा अधीक्षक (डीएसई) की है. वर्ष 2025-26 शैक्षणिक सत्र 1 अप्रैल 2025 से शुरू हो चुका है. सत्र शुरू होने के 2 महीने बीत गये, लेकिन 19 निजी विद्यालयों में एक भी बीपीएल बच्चे का एडमिशन नहीं हुआ है. इसके बाद से विभागीय अधिकारियों की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं.
किस स्कूल में कितने बच्चों का होगा नामांकन
शहरी क्षेत्र में सबसे अधिक 151 बच्चों का नामांकन होगा. बड़कागांव में 8, इचाक, चौपारण और बरकट्ठा प्रखंड में 20-20, कटकमदाग में 23 एवं कटकमसांडी प्रखंड में 10 बीपीएल बच्चों का नामांकन निजी स्कूलों में होगा. इसमें डीएवी पब्लिक स्कूल उरीमारी में एलकेजी में 8, डिवाइन पब्लिक स्कूल गंगपाचो के क्लास 1 में 20, सुरेखा भाई पब्लिक स्कूल चौपारण के क्लास 1 में 20, दिल्ली पब्लिक स्कूल के क्लास 1 में 15, जैक एंड जिल स्कूल सिंघानी के नर्सरी में 10, लॉर्ड कृष्णा स्कूल अमृत नगर के क्लास 1 में 10, संत पॉल स्कूल के क्लास 1 में 10, सरस्वती शिशु मंदिर कुम्हारटोली के क्लास 1 में 10, नेशनल पब्लिक स्कूल के क्लास 1 में 15, सबसे अधिक संत स्टीफन स्कूल के क्लास 1 में 25, श्रीराम कृष्ण शारदा मठ एंड मिशन में नर्सरी क्लास में 12, माउंट एगमाउंट में एलकेजी में 15, डीएवी पब्लिक स्कूल कन्हरी रोड में नर्सरी में 15, नमन विद्या स्कूल में नर्सरी में 7, रोजबड स्कूल दीपूगढ़ा में एलकेजी में 7, चैंपियन बेसिक एकेडमी इचाक प्रखंड के क्लास 1 में 20, एंजेल हाई स्कूल सिरसी कटकमदाग में यूकेजी में 13, दिल्ली पब्लिक स्कूल कटकमदाग में एलकेजी में 10 एवं संत अगस्टिन हाई स्कूल कंचनपुर छड़वा कटकमसांडी प्रखंड के क्लास 1 में 10 बच्चों का नामांकन होना है.
नामांकन के लिए कुल 500 फॉर्म जमा लिये गये
नामांकन प्रक्रिया को पूरा करने के लिए शिक्षा विभाग की ओर से ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किये गये हैं. मार्च महीने में 500 से अधिक फॉर्म जमा लिये गये. संबंधित शिक्षा अधिकारियों की एक टीम बनी है. नियम संगत ऑनलाइन आवेदन फॉर्म की स्कूटनी टीम में शामिल अधिकारियों को करना है. फाइनल सूची पर उपायुक्त की सहमति के बाद निजी स्कूल बीपीएल परिवार के बच्चों का नामांकन लेंगे.
झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
उपायुक्त की सहमति मिलते ही जारी होगी सूची – आकाश कुमार
डीएसई आकाश कुमार ने कहा कि जिले में निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम (आरटीई) का कड़ाई से पालन किया गया है. चालू सत्र में 252 बीपीएल परिवार से जुड़े बच्चों का नामांकन 19 अलग-अलग निजी विद्यालयों में होगा. इसके लिए ऑनलाइन प्राप्त लगभग 500 आवेदन की स्कूटनी हुई है. चयनित बच्चों की सूची को अंतिम रूप दिया गया है. उपायुक्त से सहमति मिलते ही सूची जारी कर दी जायेगी.
इसे भी पढ़ें
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




