खनन प्रभावित क्षेत्रों के उत्थान पर जोर

Updated:
विज्ञापन
खनन प्रभावित क्षेत्रों के उत्थान पर जोर

डीएमएफटी न्यास परिषद की बैठक में जिले के विकास को लेकर कई अहम फैसले

विज्ञापन

हजारीबाग. नये समाहरणालय सभाकक्ष में आयोजित जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट (डीएमएफटी) की न्यास परिषद की बैठक में जिले के विकास और खनन प्रभावित क्षेत्रों के उत्थान को लेकर कई अहम फैसले लिये गये. बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य, आधारभूत संरचना और पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी योजनाओं को स्वीकृति दी गयी. बड़कागांव के ढेंगा में अत्याधुनिक विद्यालय संचालन, सभी विधानसभा क्षेत्रों में आधुनिक पुस्तकालय निर्माण तथा डाड़ी प्रखंड में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनाने पर सहमति बनी. मेडिकल कॉलेज अस्पताल में कैथ लैब की स्थापना, हेल्थ एटीएम और मोबाइल विजन नेटवर्क वैन पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शुरू करने का निर्णय लिया गया. बैठक में सांसद मनीष जायसवाल ने संसाधनों के दुरुपयोग पर चिंता जताते हुए स्वास्थ्य विभाग में उपकरणों व मैनपावर की तैनाती से पूर्व समुचित आकलन की आवश्यकता बतायी. उन्होंने ब्लड बैंक की अनुपयोगी मशीनों और खड़ी एंबुलेंसों का उदाहरण देते हुए पारदर्शी व्यवस्था की वकालत की. दिव्यांगों को बैटरी ट्राइसाइकिल, आंगनबाड़ी केंद्रों को सरकारी भवन में शिफ्ट करने और रैलीगढ़ा नया मोड़ सड़क मरम्मत का सुझाव दिया. हाथी का प्रकोप रोकने के लिए अवैध खनन पर रोक, प्रभावितों के बीमा और कच्चे मकानों को पक्का करने की बात कही. झील के कंक्रीटीकरण पर रोक, कनहरी बायोडायवर्सिटी पार्क को निःशुल्क करने तथा प्रमुख चौक-चौराहों पर मॉडल शौचालय निर्माण का प्रस्ताव भी रखा गया. बैठक में जनप्रतिनिधि व वरीय अधिकारी उपस्थित थे.

विज्ञापन
Sunil Prasad

लेखक के बारे में

By Sunil Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola