लापता किशोरी का शव कुएं में मिला

भाई ने दर्ज करायी थी अपहरण की प्राथमिकी
बरही. थाना क्षेत्र की 17 वर्षीय किशोरी का शव सोमवार को उसी के गांव के एक कुएं में मिला. वह 26 फरवरी से लापता थी. गांव का एक व्यक्ति पानी निकालने के लिए कुएं पर गया, तो शव को देख शोर मचाया. इसके बाद ग्रामीण पहुंचे व शव को निकाला. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग भेज दिया है. किशोरी मैट्रिक की छात्रा थी. जानकारी के अनुसार वह गुरुवार को घर से निकली थी, पर वापस नहीं लौटी. इस संबंध में उसके भाई ने बरही थाना में अपहरण का मामला दर्ज कराया था. उसने अपहरण का आरोप ग्राम जीतपुर के एक युवक पर लगाया था. इस संबंध में बरही थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद कार्रवाई की जायेगी.
अबीर-गुलाल लगाकर मनाया होली का जश्न
बरकट्ठा. बेलकप्पी पंचायत भवन परिसर में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया. समारोह मुखिया ललिता देवी एवं झारखंड आंदोलनकारी सह मुखिया प्रतिनिधि धीरेंद्र पांडेय की ओर से किया गया. जिसमें पूरे पंचायत के नागरिकों ने हिस्सा लिया. मौके पर गोरहर थाना प्रभारी नीतीश कुमार सिंह, बरकट्ठा थाना प्रभारी पंकज सिन्दुरीया, पूर्व मुखिया संघ अध्यक्ष बसंत साव, पंसस प्रतिनिधि शमीम अंसारी, संजय कुमार साव, समाजसेवी दर्शन सोनी, बीरेंद्र पांडेय, सुरेश नायक, अमर पांडेय, राजीव पांडेय बबलू, किशोर साव, दामोदर नायक, हीरालाल नायक, महेंद्र मोदी, आदित्य पांडेय, रामलखन मोदी समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




