प्रेमिका की आत्महत्या मामले में प्रेमी गिरफ्तार, सड़क जाम करने वाले लोगों पर भी मुकदमा दर्ज
Published by : VIKASH NATH Updated At : 23 Jan 2026 7:44 PM
प्रेम प्रसंग में युवती की आत्महत्या के बाद उपजा विवाद कानूनी कार्रवाई के दौर में पहुंच गया पुलिस ने जहां युवती को खुदकुशी के लिए उकसाने वाले प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है,
विष्णुगढ़ . प्रेम प्रसंग में युवती की आत्महत्या के बाद उपजा विवाद कानूनी कार्रवाई के दौर में पहुंच गया पुलिस ने जहां युवती को खुदकुशी के लिए उकसाने वाले प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, वहीं विरोध प्रदर्शन के दौरान कानून हाथ में लेने वाले सवा सौ लोगों पर पुलिस की गाज गिरी है. क्या है मामला विष्णुगढ़ के धांगर टोली निवासी रवि सिंह का एक युवती के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था. आरोप है कि रवि ने शादी के बदले पांच लाख रुपये दहेज की मांग की थी, जिससे आहत होकर युवती ने जहर खा ली. बीते सोमवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. परिजनों और ग्रामीणों का आरोप है कि प्रेमी ने ही उसे आत्मघाती कदम उठाने के लिए उकसाया था.आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर बुधवार को ग्रामीणों ने करोंज मोड़ पर विष्णुगढ़-गोमिया मुख्य मार्ग को जाम कर दिया था. सूचना मिलने पर सीओ नित्यानंद दास और थाना प्रभारी सपन कुमार महथा दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे. जाम हटाने के दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच तीखी झड़प हुई.काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने जाम हटवाया और यातायात बहाल कराया.पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी प्रेमी रवि सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.इधर सड़क जाम कर बवाल करने वालों के खिलाफ तीन अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की गई है.ये मुकदमे सीओ, थाना प्रभारी और एक महिला पुलिस अधिकारी के बयान पर दर्ज किये गये हैं. इन मुकदमों में कई लोगों को नामजद किया गया है, जबकि सवा सौ के करीब अज्ञात लोगों को अभियुक्त बनाया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










