ब्लू बर्ड्स क्लब खुटरा फाइनल में

Updated at : 28 Feb 2025 8:03 PM (IST)
विज्ञापन
ब्लू बर्ड्स क्लब खुटरा फाइनल में

टूर्नामेंट का फाइनल ब्लू बर्ड्स क्लब खुटरा एवं यूनियन स्पोर्टिंग क्लब जिनगा के बीच एक मार्च को अपराह्न तीन बजे से खेला जायेगा.

विज्ञापन

हजारीबाग. स्व बद्रीनाथ गोस्वामी फुटबॉल टूर्नामेंट का दूसरा सेमीफाइनल शुक्रवार को मटवारी मैदान में ब्लू बर्ड्स क्लब खुटरा कटकमसांडी बनाम मटवारी फुटबॉल क्लब के बीच खेला गया. जिसमें ब्लू बर्ड्स क्लब खुटरा ने मटवारी फुटबॉल क्लब को 2-1 हरा कर फाइनल में प्रवेश किया. टूर्नामेंट का फाइनल ब्लू बर्ड्स क्लब खुटरा एवं यूनियन स्पोर्टिंग क्लब जिनगा के बीच एक मार्च को अपराह्न तीन बजे से खेला जायेगा. हजारीबाग जिला फुटबॉल रेफरी एवं पुराने फुटबॉल खिलाड़ियों की देखरेख में आयाेजित इस प्रतियोगिता के दूसरे सेमीफाइनल में अशोक कुमार, राजेंद्र कुमार एवं दिलीप राम ने रेफरी की भूमिका निभायी. मौके पर अशोक भट्टाचार्य, नजरुल हसन, भैया मुरारी, सरफराज अहमद, लाल किशोर प्रसाद, बहादुर राम समेत कई खेलप्रेमी मौजूद थे. फाइनल मैच के मुख्य अतिथि सदर विधायक प्रदीप प्रसाद होंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola