सैनिकों के सम्मान में भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा

Published by : VIKASH NATH Updated At : 20 May 2025 11:06 PM

विज्ञापन

भारत देश के सैनिकों के सम्मान में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को इचाक में तिरंगा यात्रा निकाली

विज्ञापन

20हैज24में- तिरंगा यात्रा में शामिल भाजपा कार्यकर्ता इचाक. भारत देश के सैनिकों के सम्मान में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को इचाक में तिरंगा यात्रा निकाली. यात्रा नया काली मंडा इचाक के प्रांगण से शुरू हुई, जो इचाक बाजार, लोहार टोली, कुटूमसुकरी का भ्रमण किया. इस दौरान लोगों ने भारत माता की जय का जयकारा लगाये. यात्रा का नेतृत्व भाजपा पश्चिमी मंडल अध्यक्ष अजीत कुमार बख्शी एवं पूर्वी मंडल अध्यक्ष अनिल कुमार मेहता ने किया. मौके पर विधायक प्रतिनिधि सच्चिदानंद अग्रवाल, हरिहर मेहता, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष जयनंदन मेहता, सुभाष सोनी, कोडरमा जिला प्रभारी मुखलाल प्रसाद मेहता, वरिष्ठ नेता मुनेंद्र प्रसाद मेहता, सत्येंद्र पांडेय, रजनी शर्मा, समाजसेवी रविशंकर कुमार उर्फ भोला, निरंजन कुमार मेहता, दीपक गिरी, राजेंद्र कुमार रवि, प्रेमलाल मेहता, लक्ष्मण यादव, मेघनाथ कुशवाहा, राजकुमार राम, महेश साव, राजेंद्र कुशवाहा, लक्ष्मण मेहता, कंचन मेहता, गणेश पांडेय, नेमधारी रविदास, संजय यादव, छोटेलाल मेहता समेत दर्जनों कार्यकर्ता एवं समर्थक शामिल थे. फोटो विष्णुगढ़ में तिरंगा यात्रा निकाली गयी 20हैज50में- तिरंगा यात्रा में शामिल लोग विष्णुगढ़. ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को लेकर विष्णुगढ़ में भारतीय जनता पार्टी द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गयी. यात्रा बीपी मेमोरियल स्कूल से निकलकर विष्णुगढ़ के मुख्य मार्गों का भ्रमण किया. यात्रा में रविंद्र कुमार बरनवाल, नागेश्वर महतो, किशोर कुमार मंडल, मधुसूदन प्रसाद, सुनील कुमार मिश्रा, शंकर प्रसाद बर्मन, शंभू नाथ पांडे, प्रकाश साव, गोविंद महतो, सुनील अकेला, राजू श्रीवास्तव, पप्पू मंडल, अशोक कुमार, लखन प्रसाद, गौतम भारती, राजेश सोनी, कन्हाई यादव, अंजू देवी, तिलेश्वर साव, योद्धा महतो, डोमन प्रसाद गुप्ता, विनोद साव, अरविंद लाहकार, सुरेश राम, वकील सिंह, रंजीत यादव, राजेश प्रसाद समेत अन्य लोग शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH NATH

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola