भाजपा राज्य भर में 15 नवंबर को मनायेगी जनजातीय गौरव दिवस

14 नवंबर को राज्य के सभी जनजाति के शहीदों के स्थल की सफाई व 15 को शहीदों के स्थल पर दीप जलाये जायेंगे
हजारीबाग. 15 नवंबर को भाजपा बिरसा मुंडा की जयंती जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनायेगी. पहले यह कार्यक्रम राज्य में होते थे, अब पूरे देश में मनाया जायेगा. रांची में जेल मोड़ से लेकर बिरसा मुंडा समाधि स्थल तक शोभायात्रा निकाली जायेगी. इस शोभायात्रा में हजारों लोग शामिल होंगे. यह जानकारी सर्किट हाउस में प्रेसवार्ता के दौरान राज्यसभा सांसद सह प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष आदित्य साहू ने दी. इस दौरान सांसद मनीष जायसवाल, विधायक प्रदीप प्रसाद, अमित यादव, मनोज यादव, उज्जवल दास, निर्मल महतो उपस्थित थे. श्री साहू ने कहा कि यह कार्यक्रम सभी जिलों में मनाया जायेगा. 14 नवंबर को राज्य के सभी जनजाति के शहीदों के स्थल की सफाई की जायेगी. 15 नवंबर को शहीदों के स्थल पर दीप जलाये जायेंगे. इस दौरान बुद्धजीवियों के बीच संगोष्ठी आयोजित होगी. उन्होंने कहा कि झारखंड को जिसने बेचा और खरीदा वे राजनीतिक दल सत्ता में बैठे हैं. पहले राजनीतिक पार्टियां चुनाव के समय बिरसा मुंडा को याद करती थी. अब उनके नाम पर वोट ठगने का काम किया हैं. जब केंद्र में भाजपा की सरकार आयी, तो बिरसा मुंडा को सम्मान देने का काम किया. 15 नवंबर 2000 को अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में अलग राज्य की स्थापना कर भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि दी गयी.
राज्य में विकास कार्य ठप :
राज्यसभा सांसद ने कहा कि पूरे राज्य में विकास कार्य ठप है. राज्य के 70 प्रतिशत लाभुकों के खाते में मंईयां योजना की राशि नहीं जा रही है. सांसद ने आरोप लगाया कि घाटशिला उपचुनाव के दौरान मात्र पूर्वी सिंहभूम की महिलाओं के खाते में मंईयां योजना की राशि भेजी गयी. उन्होंने कहा कि राज्य में विधि-व्यवस्था की भयावह स्थिति है. चारों तरफ आतंक है. अपराधी दिन दहाड़े व्यवसायियों को लूट रहे हैं.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




