बेनी पुल से 35 फीट नीचे गिरा बाइक सवार, गंभीर

Updated:
विज्ञापन
बेनी पुल से 35 फीट नीचे गिरा बाइक सवार, गंभीर

एनएच-522 पर संकरे पुल के पास फिर हादसा

विज्ञापन

टाटीझरिया. थाना क्षेत्र के एनएच-522 स्थित संकरे बेनी पुल के पास मंगलवार को फिर हादसा हुआ. बाइक सवार एक युवक अनियंत्रित होकर पुल से करीब 35 फीट नीचे खाई में जा गिरा. कियाजोरी, जमुई (बिहार) निवासी सुचित कुमार शर्मा (30 वर्ष, पिता सत्यनारायण शर्मा) बाइक (जेएच15टी-6805) से किसी निजी काम से हजारीबाग दोस्त से मिलने जा रहा था. जैसे ही वह बेनी पुल के पास पहुंचा, सड़क पर बने गड्ढे के कारण बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. जिसके बाद बाइक तो ऊपर रह गयी, लेकिन युवक पुल की रेलिंग से उछलकर नीचे 35 फीट गहरी खाई में जा गिरा. घटना के बाद राहगीरों और स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गयी. सूचना मिलते ही टाटीझरिया पुलिस पहुंची. ग्रामीणों के सहयोग से घायल युवक को खाई से निकाला व इलाज के लिए 108 एंबुलेंस से शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल हजारीबाग भेजा. घटना में युवक का एक हाथ टूट गया है. वहीं शरीर के अंदरूनी हिस्सों में भी गंभीर चोटें आयी हैं. घटना के बाद ग्रामीणों ने एनएचएआइ और प्रशासन के प्रति गहरा रोष व्यक्त किया. लोगों ने कहा कि एनएच-522 हजारीबाग-बगोदर मार्ग पर स्थित यह बेनी पुल एक्सीडेंटल जोन बन चुका है. सड़क की बनावट, ढलान, संकीर्ण पुल, रेलिंग और सड़क पर बने जानलेवा गड्ढों से आये दिन यहां हादसे होते रहते हैं. प्रशासन की अनदेखी से राहगीर अपनी जान जोखिम में डालकर सफर करने को मजबूर हैं.

विज्ञापन
Sunil Prasad

लेखक के बारे में

By Sunil Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola