सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की मौत
Published by : SUNIL PRASAD Updated At : 01 Nov 2025 10:54 PM
बहन के घर छठ का प्रसाद लेकर जा रहा था
चौपारण. जीटी रोड स्थित चैथी मोड़ के पास शनिवार को बाइक दुर्घटना में घायल एक युवक की मौत इलाज के लिए हजारीबाग ले जाने के क्रम में हो गयी. मृतक पंकज राणा (20 वर्ष) महुआटांड़ का रहने वाला बताया जा रहा है. युवक छठ पूजा का प्रसाद लेकर बाइक से अपनी बहन के घर जा रहा था. तभी उक्त मोड़ के पास एक टेंपो ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर के बाद युवक बीच सड़क पर गिर पड़ा. घायलावस्था में उसे आनन-फानन में सीएचसी में भर्ती कराया गया. जहां से इलाज के बाद उसे हजारीबाग रेफर कर दिया गया. हजारीबाग ले जाने के क्रम में ही रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी. घटना के बाद ऑटो चालक फरार हो गया.
पूर्व विधायक रामलखन सिंह अस्वस्थ
बरही. बरही के पूर्व विधायक रामलखन सिंह (93 वर्ष) अस्वस्थ हैं. वह पिछले पांच दिनों से रांची के एक मल्टी स्पेशियलिटी निजी हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उनका ऑक्सीजन लेवल काफी कम हो गया था. जांच में उनके हृदय में ब्लॉकेज पाया गया. खबर के अनुसार शनिवार की शाम ब्लॉकेज को हटा कर स्टेंट लगाया जा रहा था. पूर्व विधायक अकेला यादव, भाकपा माले के बद्री सिंह, सीपीआइ के कृष्ण कुमार, सीपीआइएम के गणेश कुमार सीटू, झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के जावेद इस्लाम, अनंत गुप्ता, बरही बीस सूत्री अध्यक्ष इकबाल रजा, सुशील द्विवेदी, शेख वकील अहमद, गणेश चंद्र राही, कन्हैया सिंह, वासुदेव यादव, रामदेव पांडेय, अनिल पांडेय, शिव प्रसाद केसरी, राजदेव कुमार सहित कई लोगों ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










