बाइक पेड़ से टकरायी, एक की मौत, एक गंभीर

Updated:
विज्ञापन
बाइक पेड़ से टकरायी, एक की मौत, एक गंभीर

खैरा खुबरीगढ़ा मोड़ के पास हादसा

विज्ञापन

टाटीझरिया. थाना क्षेत्र के खैरा खुबरीगढ़ा मोड़ के पास गुरुवार को सड़क दुर्घटना में बाइक सवार एक किशोर की घटनास्थल पर मौत हो गयी. वहीं एक बुरी तरह घायल हो गया. मृतक की पहचान टाटीझरिया थाना क्षेत्र के नारायणपुर निवासी बद्री प्रसाद कुशवाहा के छोटे पुत्र 15 वर्षीय सागर कुमार के रूप में की गयी. वह हजारीबाग में रहकर पढ़ाई करता था. छठ को लेकर घर आया था. वह गुरुवार को सावन कुमार (14 वर्ष, कटकमदाग के पकरार निवासी) को बाइक में बैठाकर घूमने निकला था. खैरा जंगल के पास घुमावदार मोड़ में बाइक अनियंत्रित होकर एक पेड़ से जा टकरायी, जिससे सागर की मौत हो गयी. वहीं पीछे बैठे सावन कुमार को गंभीर चोट लगी. सूचना मिलते ही थाना प्रभारी इंद्रजीत कुमार और एएसआइ पवन कुमार दल बल के साथ घटनास्थल और मृतक के घर पहुंचे. पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है.

गांव में छठ पर्व का उत्साह मातम में बदला

मृतक के गांव नारायणपुर में छठ महापर्व की तैयारी थी. लोग अपने-अपने घरों की साफ-सफाई में लगे हुए थे. पर्व के लिए आवश्यक सामग्री इकट्ठा कर रहे थे. इसी बीच सड़क दुर्घटना में गांव के किशोर की मौत ने सबको झकझोर कर रख दिया. छठ महापर्व का उत्साह मातम में बदल गया. मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sunil Prasad

लेखक के बारे में

By Sunil Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola