जुलूस में शामिल जमीन कारोबारी को मारा भुजाली, घायल

Updated:
विज्ञापन

नाचने के दौरान जानलेवा हमला

विज्ञापन

हजारीबाग. शहर के दीपूगढ़ा मुहल्ले में रामनवमी जुलूस में नाचने के दौरान मुकेश सिंह पर एक युवक ने जानलेवा हमला किया. उनके पेट में भुजाली घोंप दी. घायल मुकेश का इलाज आरोग्यम अस्पताल में चल रहा है. कोर्रा थाना प्रभारी अजीत कुमार ने कहा कि जानकारी मिली है कि मुकेश सिंह और राजू थोथा के बीच रुपये के लेन देन को लेकर पुरानी दुश्मनी चल रही थी. मुकेश सिंह जुलूस में शरीक होने गया था. इसी बीच राजू थोथा ने उसे बुलाकर किनारे ले जाकर उसके पेट में भुजाली घोंप दी. घायल मुकेश के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. आरोपी राजू थोथा फरार है. उसकी गिरफ्तारी के लिए छापामारी चल रही है.

मंडईखुर्द मुहल्ला में युवक ने लगायी फांसी

हजारीबाग. शहर के मंडईखुर्द मुहल्ला में नीतेश कुमार नामक युवक ने 27 मार्च की देर शाम फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. इस संबंध में लोहसिंघना पुलिस ने बताया कि युवक ने फांसी क्यों लगायी, इसकी जांच चल रही है. घटना को लेकर मृतक के परिजनों ने थाना में आवेदन नहीं दिया है.

विज्ञापन
Sunil Prasad

लेखक के बारे में

By Sunil Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola