बालेदवरी विस्थापन मुद्दे पर ग्रामीणों और एनटीपीसी प्रबंधन के बीच वार्ता

Author Jaynarayan|Edited by Kumarvishwat Sen
Updated:
विज्ञापन
बैठक में सांसद मनीष जायसवाल और विधायक रोशन लाल चौधरी | Prabhat Khabar Network

बैठक में सांसद मनीष जायसवाल और विधायक रोशन लाल चौधरी | Prabhat Khabar Network

हजारीबाग के बालेदवरी गांव के विस्थापन और पुनर्वास को लेकर सांसद मनीष जायसवाल की पहल पर ग्रामीणों और एनटीपीसी प्रबंधन के बीच महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई।

विज्ञापन

हजारीबाग. एनटीपीसी परियोजना से प्रभावित बालेदवरी गांव के विस्थापन और पुनर्वास के मुद्दे पर शुक्रवार को सांसद मनीष जायसवाल की पहल पर ग्रामीणों एवं एनटीपीसी प्रबंधन के बीच बैठक हुई. बैठक में विस्थापन, पुनर्वास और ग्रामीणों की विभिन्न मांगों पर विस्तार से चर्चा की गयी.सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि बालेदवरी के पूर्व दौरे के दौरान ग्रामीणों ने उन्हें विस्थापन से जुड़ी समस्याओं से अवगत कराते हुए एनटीपीसी प्रबंधन के साथ वार्ता कराने का अनुरोध किया था. उसी के तहत दोनों पक्षों के बीच यह संवाद आयोजित कराया गया.

बैठक में ग्रामीणों ने मांग रखी कि पूरे बालेदवरी गांव का एक साथ विस्थापन कर सभी परिवारों को एक ही स्थान पर न्यू बालेदवरी के नाम से बसाया जाए, ताकि गांव की सामाजिक, सांस्कृतिक और पारिवारिक एकता बनी रहे. इसके अलावा पुनर्वास पैकेज और मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी अन्य मांगें भी रखी गयीं.

सांसद ने कहा कि वह ग्रामीणों के हितों और भावनाओं के प्रति पूरी तरह संवेदनशील हैं. उन्होंने उम्मीद जतायी कि एनटीपीसी प्रबंधन सभी मांगों पर सकारात्मक पहल करते हुए न्यायसंगत समाधान की दिशा में आगे बढ़ेगा. बैठक में विधायक रोशन लाल चौधरी, सत्येंद्र नारायण सिंह, बेलतू मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह, ग्रामीण और एनटीपीसी के अधिकारी मौजूद थे.


विज्ञापन
Jaynarayan

लेखक के बारे में

By Jaynarayan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola