भवन का छज्जा गिरा, उपप्रमुख के पति घायल

Published by : SUNIL PRASAD Updated At : 12 Jul 2025 11:08 PM

विज्ञापन

अस्पताल में चल रहा है इलाज

विज्ञापन

दारू. प्रखंड मुख्यालय भवन का छज्जा का एक भाग गिरने से पुणाय निवासी विजय कुशवाहा घायल हो गये. वह दारू प्रखंड की उप प्रमुख कौशल्या देवी के पति हैं. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शनिवार को विजय कुशवाहा किसी काम से प्रखंड कार्यालय आये थे. वह कार्यालय के बाहर खड़े थे. इसी बीच कार्यालय भवन का छज्जा उनके ऊपर गिर गया. जिससे उनके सिर व शरीर में चोटें आयी है. स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें आरोग्यम अस्पताल लाया गया. जहां उनका इलाज चल रहा है.

सड़क दुर्घटना में महिला घायल

बरकट्ठा. प्रखंड क्षेत्र में हुई सड़क दुर्घटना में ग्राम झुरझुरी निवासी सारो देवी (38 वर्ष, पति विजय रविदास घायल हो गयी. इलाज शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरकट्ठा में किया गया.

आपसी विवाद में मारपीट, महिला घायल

बरकट्ठा. प्रखंड क्षेत्र के ग्राम बरवां में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में नीतू देवी (35 वर्ष, पति लालो प्रसाद) घायल हो गयी. इलाज शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरकट्ठा में किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SUNIL PRASAD

लेखक के बारे में

By SUNIL PRASAD

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola