अंधविश्वास के खिलाफ चलेगा जागरूकता अभियान

Updated:
विज्ञापन

थाना परिसर में शांति समिति की बैठक, विष्णुगढ़ की घटना पर मंथन

विज्ञापन

विष्णुगढ़. विष्णुगढ़ थाना के प्रांगण में शनिवार को शांति समिति की बैठक हुई. अध्यक्षता सीओ नित्यानंद दास ने की. संचालन प्रखंड विकास पदाधिकारी अखिलेश कुमार ने किया. बैठक में थाना प्रभारी सपन महथा उपस्थित थे. बैठक में विष्णुगढ़ की घटना पर चर्चा की गयी. बीडीओ ने कहा कि इस तरह की घटना फिर नहीं हो, इसके लिए जागरूकता अभियान चलाया जायेगा. पंचायत प्रतिनिधियों के साथ बैठक की जायेगी. प्रखंड में इस तरह के जो भगत-भगतिन हैं, उनकी सूची बनायी जायेगी. मौके पर जिला परिषद सदस्य शेख तैयब, गुरु प्रसाद साव समेत कई लोग उपस्थित थे.

मृतक के परिजन को हरसंभव सहायता का आश्वासन

केरेडारी. चट्टीबरियातू निवासी सुनील कुमार सोनी की मौत एक अप्रैल को जोरदाग के नजदीक ट्रांसपोर्टिंग कोयला वाहन की चपेट में आने से हो गयी थी. घटना के बाद मृतक के परिवार के समक्ष गंभीर समस्या उत्पन्न हो गयी है. माता-पिता के निधन से बच्चों की स्थिति अत्यंत मार्मिक हो गयी है. उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह के निर्देश पर शनिवार को सीओ रामरतन कुमार वर्णवाल ने मृतक के परिजनों एवं बच्चों से मुलाकात की. हर संभव सहायता उपलब्ध कराने की बात कही. सीओ ने तत्काल राहत के रूप में दो पैकेट चावल एवं 10 किलो आटा दिया. साथ ही एनटीपीसी से विस्थापन लाभ सहित अन्य सरकारी सुविधाएं शीघ्र दिलाने का आश्वासन दिया. इस दौरान एनटीपीसी के अधिकारी संतोष कुमार, मुखिया झरीलाल महतो, बिनोद कुमार सहित अन्य उपस्थित थे.

विज्ञापन
Sunil Prasad

लेखक के बारे में

By Sunil Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola