111 ग्रेजुएट अप्रेंटिस पद के लिए ऑनलाइन आवेदन 17 मई तक

Updated:
विज्ञापन
111 ग्रेजुएट अप्रेंटिस पद के लिए ऑनलाइन आवेदन 17 मई तक

विनोबा भावे विश्वविद्यालय

विज्ञापन

हजारीबाग. विनोबा भावे विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय अप्रेंटिसशिप स्कीम के तहत कुल 111 ग्रेजुएट अप्रेंटिस पद के लिए अभ्यर्थी 17 मई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. नोडल पदाधिकारी डॉ इंद्रजीत कुमार ने बताया कि संभवत: आवेदन के लिए अंतिम बार अंतिम तिथि का विस्तार किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि वर्ष 2021 से 2025 के बीच झारखंड के किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय अथवा महाविद्यालय से स्नातक करने वाले विद्यार्थी इस पद के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. स्नातक परीक्षा में कुल प्राप्तांक के आधार पर तथा झारखंड सरकार की आरक्षण नीति के आधार पर चयन किया जायेगा. चयन प्रक्रिया में पारदर्शिता एवं निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए कुलपति प्रो चंद्र भूषण शर्मा ने समाज विज्ञान संकायाध्यक्ष डॉ रेणु बोस की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय समिति का गठन किया है. चयनित अभ्यर्थियों को एक वर्ष तक प्रशिक्षण में प्रत्येक महीने 12 हजार रुपये स्टाइपेंड दिया जायेगा. इस संबंध में विश्वविद्यालय ने सूचना जारी की है. अद्यतन जानकारी के लिए विवि के वेबसाइट को देखने के निर्देश दिया गया है. आवेदन में यदि किसी कागजात अथवा किसी जानकारी की कमी की वजह से उसे वेबसाइट पर वापस किया जाता है, तो विद्यार्थी सुधार कर तीन दिनों के भीतर फिर से समर्पित कर सकेंगे.

विज्ञापन
Sunil Prasad

लेखक के बारे में

By Sunil Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola