बच्चों को नियमित स्कूल भेजने की अपील
Published by : SUNIL PRASAD Updated At : 14 Sep 2025 10:39 PM
स्कूलों में बच्चों की घटती उपस्थिति पर मुखिया ने ग्रामीणों के साथ की बैठक
इचाक. बरका कला पंचायत के मुखिया सिकंदर कुमार राम ने खरैय गांव में अभिभावकों के साथ रविवार को बैठक की. उन्होंने पंचायत के सभी सरकारी स्कूलों में बच्चों की घटती संख्या एवं उपस्थिति पर चिंता जाहिर की. अभिभावकों ने कहा कि विद्यालय में शिक्षकों की कमी और बच्चों को होमवर्क नहीं मिलने से उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है. इसी वजह से बच्चे नियमित स्कूल नहीं जाते. इस पर मुखिया ने पदाधिकारियों से बात कर शिक्षकों की कमी को दूर करने का भरोसा दिलाया. सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों को सरकार द्वारा दी जा रही योजनाओं के लाभ से अवगत कराया. साथ ही बच्चों को नियमित रूप से स्कूल भेजने की अपील की. कहा कि शिक्षा विभाग के अधिकारी बात नहीं सुनेंगे, तो आंदोलन किया जायेगा. इस दौरान भुइयां समाज के लोगों ने अपने बच्चों को बीए तक पढ़ाने का संकल्प लिया. वहीं ग्रामीणों ने कहा कि गांव के 50 घरों की 400 की आबादी में सिर्फ एक लड़की ही मैट्रिक पास है. इस पर बालिका की उच्च शिक्षा हेतु समाजसेवी नंदलाल यादव ने प्रत्येक माह 500 रुपये सहयोग राशि देने की घोषणा की. प्रबंधन समिति के अध्यक्ष देवव्रत रजक, संतोष कुमार मेहता, बसंत नारायण मेहता, धीरेंद्र रजक व ग्रामीणों ने सरकारी विद्यालयों में सुविधाओं पर चर्चा की.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










