पशु लदा वाहन जब्त
Author Sunil prasad
Updated:
विज्ञापन

वाहन मालिक व चालक पर केस
विज्ञापन
बरही. पुलिस ने जीटी रोड पर बरही बिलौतिया मोड़ के पास शनिवार को 14 गो वंश को क्रूरता के साथ एक डीसीएम पिकअप वैन (जेएच10सीएक्स-6599) पर लादकर ले जाते हुए पकड़ा. इनमें 12 गाय व दो बछड़े थे. पुलिस ने पशु सहित वैन को जब्त कर लिया है. वहीं वाहन मालिक व चालक के विरुद्ध गोवंशीय पशु सुरक्षा अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है.
मुखिया पुत्र के खिलाफ इश्तेहार चिपकाया
कटकमसांडी. पेलावल ओपी पुलिस ने कटकमसांडी प्रखंड के खुटरा गांव में जाहिद अनवर के घर शनिवार को इश्तेहार चिपकाया. ओपी प्रभारी वेद प्रकाश पांडेय ने बताया कि जाहिद खुटरा पंचायत के मुखिया का पुत्र है. उसने अपने क्षेत्र से जमीन दलाली के नाम पर तीन करोड़ से अधिक की ठगी की है. वह विदेश में छुपा है. इसे हर हालत में गिरफ्तार किया जायेगा.ट्रेन से गिरने से मौत, पहचान नहीं
चलकुशा. थाना क्षेत्र के दसरा-मसकेडीह रेलवे ट्रैक पर पोल के पास ट्रेन से गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी है. घटना की सूचना पर थाना प्रभारी सूर्यकांत कुमार ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. खबर लिखे जाने तक शव की पहचान नहीं हो पायी थी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










