जेएनवी बोंगा में पूर्ववर्ती छात्र सम्मेलन
Published by : SUNIL PRASAD Updated At : 04 Jan 2026 10:43 PM
संबलपुरी व असमिया नृत्य रहा आकर्षण, मोमेंटो देकर सम्मानित किये गये टॉपर विद्यार्थी
इचाक. जवाहर नवोदय विद्यालय बोंगा हजारीबाग में रविवार को पूर्ववर्ती छात्र-छात्राओं का वार्षिक सम्मेलन हुआ. शुभारंभ केरेडारी से आये अभिभावक समिति के अध्यक्ष राजू रजक एवं प्राचार्य वीके पांडेय ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया. अतिथियों का स्वागत अभिनीत कुमार समेत अन्य छात्राओं ने स्वागत गान से किया. कोच आभा रानी के निर्देशन में छात्रा रिया कुमारी की टीम ने संबलपुरी एवं मयूरी कुमारी की टीम ने असमिया नृत्य प्रस्तुत कर कार्यक्रम में समा बांध दिया. प्राचार्य ने एलुमिनी मीट के उद्देश्य पर प्रकाश डाला. राजू रजक ने कार्यक्रम की सराहना की. विद्यालय के पूर्ववर्ती छात्र-छात्राओं के उच्च पदों पर नियुक्त होने पर प्रसन्नता जतायी. गेस्ट ऑफ ऑनर पूर्व प्राचार्य यूपी सिंह ने कहा कि नवोदय विद्यालय शिक्षा पाने का अहम संस्थान है. यहां से पढ़कर निकले सैकड़ों छात्र उच्च पदों पर आसीन है, यह जानकर प्रसन्नता होती है. उन्होंने अध्ययनरत बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की. कार्यक्रम में पूर्ववर्ती छात्रों ने विद्यालय में अध्ययनरत बच्चों को मोटिवेट करते हुए उनका हौसला बढ़ाया. मंच संचालन अंजलि कुमारी, शिवम कुमार, शिखर राज एवं निवेदिता सोरेन ने संयुक्त रूप से किया. इस दौरान विद्यालय के टॉपरों को मोमेंटो दिया गया. सम्मेलन में जितेंद्र भगतिया, योगेंद्र कुमार, अमरजीत भारती, रमीज रजा, मुकेश कुमार महतो, प्रकाश लकड़ा, रवि प्रकाश, आदर्श कुमार, संस्कार कुमार, सरफराज नवाज समेत 80 पूर्ववर्ती छात्र शामिल हुए. मौके पर गीतांजलि पांडेय, शिक्षक एके अमिताभ, अवधेश यादव, अनिल कुमार, आशा पासवान, अबीता सोरेन, बीपी तिवारी, गणेश चौधरी, जया जायसवाल, अफरोज, एके साहू, टीए खान, अक्षिता आर्या, अभिनीत कुमार, एस कुजूर, प्रियंका कुजूर समेत शिक्षक शिक्षिकाएं व विद्यार्थी उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










