अग्रसेन जयंती महोत्सव का शुभारंभ
Published by : SUNIL PRASAD Updated At : 18 Sep 2025 11:04 PM
22 को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
हजारीबाग. अग्रसेन जयंती महोत्सव का शुभारंभ अग्रसेन भवन परिसर में गुरुवार को हुआ. मौके पर महाराज अग्रसेन की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया. बच्चों और समाज की बहुओं ने गणेश वंदना की. इस अवसर पर बजरंग लाल खेतान, शंभुनाथ चौधरी, आत्माराम मुनका समेत कई बुजुर्गों को शॉल व माला पहनाकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में बच्चों ने गीत-संगीत, नृत्य और ग्रुप सांग प्रस्तुत किया. मेहंदी, स्केचिंग, सुडोकू व नृत्य प्रतियोगिताओं में बच्चों और युवाओं ने अपनी प्रतिभा दिखायी. समाज के मंत्री विनोद झुनझुनवाला ने कहा कि अग्रसेन जयंती समाज की एकता और सेवा भावना का संदेश देती है. संयोजक सीए विनीत अग्रवाल ने बताया कि 22 सितंबर को भव्य शोभायात्रा निकाली जायेगी. अभिषेक चौधरी गोदल ने कहा कि यह महोत्सव समाज की संस्कृति और परंपरा का जीवंत प्रतीक है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










