असधीर गांव से फरार प्रेमिका बरामद, प्रेमी भाग निकला

युवती की मेडिकल जांच और 164 का बयान दर्ज किया गया.
कटकमसांडी. कटकमसांडी थाना क्षेत्र के असधीर गांव से फरार प्रेमी युगल में प्रेमिका को कटकमसांडी पुलिस ने गुरुवार को पकड़ लिया. युवती की मेडिकल जांच और 164 का बयान दर्ज किया गया. थाना प्रभारी राजवल्लभ कुमार ने बताया कि प्रेमी युगल एक साल से फरार था. काफी मशक्कत के बाद युवती तो पकड़ा गया, जबकि युवक भागने में सफल रहा.
फर्जी नंबर वाले स्कॉर्पियो मामले में पुलिस को मिला आवेदन
हजारीबाग. हजारीबाग डीटीओ कार्यालय से एक ही रजिस्ट्रेशन नंबर (जेएच-02 एएल-1503) की जारी दो स्कॉर्पियो गाड़ी में फर्जी नंबर वाली स्कॉर्पियो गाड़ी के मामले में गुरुवार को सदर थाना पुलिस को आवेदन मिला है. मोटरयान (निरीक्षक) एमवीआई विजय गौतम आवेदन लेकर थाना पहुंचे थे. यह जानकारी इंस्पेक्टर सुभाष सिंह ने दी. उन्होंने बताया मामले की जांच कर प्राथमिकी दर्ज होगी. इसके बाद आगे की कार्रवाई होगी. इधर, डीटीओ बैद्यनाथ कामती ने बताया फर्जी नंबर वाली स्कॉर्पियो गाड़ी को जब्त कर सदर पुलिस के हवाले किया गया है. आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई करने को लेकर गुरुवार को आवेदन दिया गया है. डीटीओ ने कहा प्राथमिकी में सभी बातों का उल्लेख होगा. आगे की कार्यवाही पुलिस करेगी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




