प्रेम प्रसंग में युवती ने जहर खाकर दी जान
Published by : SUNIL PRASAD Updated At : 20 Jan 2026 10:48 PM
प्रेमी पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप
विष्णुगढ़. प्रेम प्रसंग में विफल होने पर थाना क्षेत्र की एक 20 वर्षीय युवती ने जहर खाकर अपनी जान दे दी. इस संबंध में मृतका की मां ने थाना में आवेदन दिया है. उन्होंने आवेदन में कहा है कि बेटी का पिछले दो वर्षों से धांगर टोली निवासी रवि कुमार के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था. रवि ने शादी का झांसा देकर उनकी बेटी का शारीरिक शोषण किया. जब बेटी ने उस पर शादी के लिए दबाव बनाया, तो रवि कुमार ने दहेज की मांग रख दी. जिसके बाद बेटी ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया. गंभीर स्थिति में उसे हजारीबाग के आरोग्यम अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां 19 जनवरी को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. परिजनों ने आरोपी प्रेमी पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
खेत से युवक का शव बरामद
बरकट्ठा. प्रखंड क्षेत्र के ग्राम शिलाडीह में मंगलवार की सुबह खेत में एक युवक का शव मिला. ग्रामीणों ने इसकी सूचना गोरहर थाना प्रभारी नीतीश कुमार सिंह को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मृतक की पहचान ग्राम झंडवाटांड़ शिलाडीह निवासी अशोक सोरेन (30 वर्ष, पिता धनीराम सोरेन) के रूप में की गयी है. परिजनों ने बताया कि अशोक सोरेन मिर्गी का रोगी था. आशंका जतायी जा रही है कि सूर्यकुंड मेला देखकर लौटने के दौरान मिर्गी का दौरा पड़ने के बाद उसकी मौत हो गयी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










