ePaper

सड़क दुर्घटना में पति की मौत, पत्नी व बच्चा घायल

Updated at : 31 Jul 2024 5:45 PM (IST)
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में पति की मौत, पत्नी व बच्चा घायल

हजारीबाग-कटकमसांडी मुख्य मार्ग के बड़कीकरम घाटी के पास बुधवार को सड़क दुर्घटना हुई.

विज्ञापन

कटकमसांडी.

हजारीबाग-कटकमसांडी मुख्य मार्ग के बड़कीकरम घाटी के पास बुधवार को सड़क दुर्घटना हुई. इसमें एक युवक की मौत हो गयी. मृतक कटकमसांडी थाना क्षेत्र के डाटो खुर्द गांव का रहने वाला था. मृतक की पहचान चंदन कुमार 30 वर्ष पिता राजदेव राम ग्राम डाटोखुर्द थाना कटकमसांडी के रूप में की गयी. कटकमसांडी पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया. चंदन कुमार अपना ढाई वर्षीय पुत्र सीमांत कुमार को हजारीबाग से इलाज कराकर अपनी पत्नी सरस्वती देवी के साथ घर डाटोखुर्द गांव मोटरसाइकिल से लौट रहा था. रास्ते में तेज व लापरवाह गति से आ रहा ट्रक अपनी चपेट में ले लिया. इससे चंदन कुमार की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी. पत्नी सरस्वती और बेटा सीमांत घायल हो गया. इलाज कटकमसांडी सीएचसी में किया गया. ट्रक को कटकमसांडी पुलिस ने पीछा कर बहिमर चौक के समीप पकड़ लिया. चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया. कटकमसांडी थाना प्रभारी देवदत्त कुमार सिंह ने कहा कि ट्रक की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गयी. ट्रक को पुलिस कब्जे में ले लिया है. पुलिस घटना की जांच पड़ताल कर रही है. समाचार लिखे जाने तक थाना में मामला दर्ज नहीं हुआ था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola