फरार वारंटी के घर पर इश्तेहार चिपकाया

Author Praveen
Updated:
विज्ञापन
फरार वारंटी के घर पर इश्तेहार चिपकाया

बुढ़मू पुलिस (रांची जिला) ने बड़कागांव पुलिस के सहयोग से बड़कागांव प्रखंड के देवगढ़ निवासी दिवाकर गंझू उर्फ प्रताप के घर पर इश्तेहार चिपकाया.

विज्ञापन

बड़कागांव. बुढ़मू पुलिस (रांची जिला) ने बड़कागांव पुलिस के सहयोग से बड़कागांव प्रखंड के देवगढ़ निवासी दिवाकर गंझू उर्फ प्रताप के घर पर इश्तेहार चिपकाया. दिवाकर 17 सीएलए एक्ट मामले में फरार है. न्यायालय के निर्देश पर उनके घर इश्तेहार चिपकाया गया है. मौके पर बुढ़मू थाना के पुलिस अवर निरीक्षक रवि रंजन कुमार, सअनि लवकुश कुमार व बड़कागांव थाना के सअनि बसंत भगत मौजूद थे.

मसकेडीह के जंगल में लगी आग

चलकुशा. प्रखंड के मसकेडीह जंगल में गुरुवार सुबह लगभग 11 बजे आग लग गयी. देखते ही देखते आग ने बड़े क्षेत्र को अपनी चपेट मे ले लिया. सूचना मिलने पर पहुंचे दुमदुमा बीट के वनरक्षी मनोरंजन कुमार व प्रभारी वनपाल संटु कुमार दो मशीनों की मदद से आग पर काबू पाने में जुट गये. तेज हवा के चलते उन्हें आग बुझाने में परेशानी का सामना करना पड़ा. काफी मशक्कत के बाद शाम छह बजे आग पर काबू पाया जा सका. वनरक्षी मनोरंजन कुमार ने कहा कि आग लगने की घटना में 20-25 हेक्टेयर वन क्षेत्र जल कर राख हो गया.

अलग-अलग घटना में दो घायल

बरकट्ठा. प्रखंड क्षेत्र में हुई अलग-अलग घटना में दो लोग घायल हो गये. बुधवार शाम हुई मारपीट में धोबारी निवासी 50 वर्षीय शमीना खातून (पति मुमताज आलम) घायल हो गयी. वहीं सड़क हादसे में शिलाडीह निवासी 60 वर्षीय रामतीरथ पांडेय (पिता स्व हरीहर पांडेय) घायल हो गये. घायलों का इलाज बरकट्ठा सीएचसी में हुआ.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Praveen

लेखक के बारे में

By Praveen

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola