हजारीबाग में देसी कट्टा के साथ एक अपराधी गिरफ्तार, मुंबई के भी कई कांडों में रहा है शामिल

पुलिस ने देसी कट्टा व गोली के साथ एक अपराधी को गिरफ्तार किया. बुधवार को उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
विष्णुगढ़ : पुलिस ने देसी कट्टा व गोली के साथ एक अपराधी को गिरफ्तार किया. बुधवार को उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. आरोपी शेख जमील (40 वर्ष पिता शेख जैनुउद्दीन गैड़ा पंचायत के पांडेयडीह का रहनेवाला है. आरोपी की गिरफ्तारी प्रखंड के चौथा से गैड़ा जाने वाली सड़क से की है.
थाना प्रभारी जगलाल मुंडा ने बताया कि आरोपी संदेहावस्था में घूम रहा था. पुलिस की गश्ती दल को शक होने पर उसे रुकने का इशारा किया गया, तो वह भागने लगा. जिससे पुलिस को संदेह हुआ. गश्ती में शामिल पुलिस बलों ने आरोपी को खदेड़कर पकड़ लिया.
तलाशी लेने के बाद उसके पास से एक देसी कट्टा तथा 7.65 लिखा हुआ एक गोली बरामद किया. थाना प्रभारी ने बताया कि पकड़े गये अपराधी का आपराधिक इतिहास रहा है. मुंबई में भी वह कई कांडों में शामिल रहा है. उसकी गिरफ्तारी को पुलिस काफी अहम मान रही है. पकड़े जाने के बाद आपराधिक वारदातों पर विराम लगने की संभावना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










