विभावि लॉ कॉलेज में न्यायिक सेवाओं पर करियर काउंसलिंग
Edited by Prabhat Khabar News Desk
Updated:
विज्ञापन
विनोबा भावे के यूनिवर्सिटी लॉ कॉलेज में गुरुवार को न्यायिक सेवाओं पर करियर काउंसलिंग कार्यक्रम हुआ.
विज्ञापन
हजारीबाग.
विनोबा भावे के यूनिवर्सिटी लॉ कॉलेज में गुरुवार को न्यायिक सेवाओं पर करियर काउंसलिंग कार्यक्रम हुआ. इस कार्यक्रम का उद्देश्य न्यायिक सेवाओं में करियर बनाने के इच्छुक छात्रों को मार्गदर्शन प्रदान करना था. मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त जिला न्यायाधीश सिद्धार्थ मंडल ने न्यायिक परीक्षाओं कि प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार के बारे में विस्तृत चर्चा की. उन्होंने इन परीक्षाओं की तैयारी के लिए सुझाव और रणनीति साझा कीं. प्रभारी प्राचार्य रश्मि प्रधान ने परीक्षाओं को पास करने के विभिन्न तरीके बताई. उन्होंने समाज में न्यायपालिका की भूमिका और इस क्षेत्र में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए आवश्यक समर्पण पर जोर दिया. चितरंजन किस कोटा ने समय के सदुपयोग पर बोल दिया. डॉ उर्मिला कुमारी ने कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन किया. कार्यक्रम में लॉ कॉलेज के शिक्षक व कई विद्यार्थी शामिल थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










