तजिया निकालने को लेकर दो पक्ष भिड़े, दर्जनों घायल
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :13 Oct 2016 5:03 AM (IST)
विज्ञापन

केरेडारी : केरेडारी थाना के क्षेत्र ग्राम जोको में एक ही समुदाय के दो पक्ष तजिया ले जाने के क्रम में आपस में भिड़ गये. दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई. मारपीट में दोनों पक्षों की ओर से करीब एक दर्जन लोग घायल हो गये. सभी का केरेडारी स्वास्थ्य केंद्र में इलाज किया गया. बताया […]
विज्ञापन
केरेडारी : केरेडारी थाना के क्षेत्र ग्राम जोको में एक ही समुदाय के दो पक्ष तजिया ले जाने के क्रम में आपस में भिड़ गये. दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई. मारपीट में दोनों पक्षों की ओर से करीब एक दर्जन लोग घायल हो गये.
सभी का केरेडारी स्वास्थ्य केंद्र में इलाज किया गया. बताया जाता है कि जोको गांव में दो टीमों ने तजिया का जुलूस निकाला था. पहले पक्ष के जलील मियां की टीम पहले से मार्ग में तजिया के साथ करतब दिखा रहे थे. उसी मार्ग की ओर से आर रहे दूसरे पक्ष की टीम आगे निकलने की कोशिश कर रही थी.इसी दौरान टकराव हुआ और दोनों पक्ष के लोग आपस में भिड़ गये. केरेडारी थाना प्रभारी की मौजूदगी में मामले को सुलझाया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










