कार्रवाई नहीं होने पर धरना पर बैठे भू-स्वामी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :05 Oct 2016 6:09 AM (IST)
विज्ञापन

चौपारण : प्रखंड के ग्राम पंचायत चोरदाहा के ग्राम दनुआं के भू-स्वामी मंगलवार को अंचल कार्यालय के समीप प्रशासन के खिलाफ अमरन अनशन पर बैठ गये है़ं भूस्वामियों का आरोप है कि उन्होंने प्रशासन से शिकायत की, लेकिन कार्रवाई नहीं की गयी. जानकारी के अनुसार दनुआं गांव के अशोक ठाकुर, तनवीर मियां, जागुन यादव, कल्लू […]
विज्ञापन
चौपारण : प्रखंड के ग्राम पंचायत चोरदाहा के ग्राम दनुआं के भू-स्वामी मंगलवार को अंचल कार्यालय के समीप प्रशासन के खिलाफ अमरन अनशन पर बैठ गये है़ं भूस्वामियों का आरोप है कि उन्होंने प्रशासन से शिकायत की, लेकिन कार्रवाई नहीं की गयी. जानकारी के अनुसार दनुआं गांव के अशोक ठाकुर, तनवीर मियां, जागुन यादव, कल्लू ठाकुर, सियाराम ठाकुर सहित कई ग्रामीणों ने अंचलाधिकारी को आवेदन सौंप कर उक्त जमीन को सरकारी अमीन से मापी करवा कर भू-माफिया के चंगुल से मुक्त कराने की मांग की थी.
लोगों के अनुसार इसकी भनक मिलने पर जमीन की घेराबंदी कर दी गयी. सूचना देने के बाद भी प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की. धरना पर केसरी देवी, उषा देवी, शांति देवी, मंजू देवी, शोभा देवी, इंदिरा देवी व गंगोत्री देवी सहित कई लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










