चोरदाहा चेकपोस्ट पर 15 दंडाधिकारी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :04 Oct 2016 1:01 AM (IST)
विज्ञापन

चौपारण. प्रखंड के जीटी रोड स्थित झारखंड एवं बिहार के सीमा पर चोरदाहा में संचालित समेकित चेक पोस्ट पर 15 दंडाधिकारियों को प्रतिनियुक्त किया गया है़. दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति झारखंड सरकार के प्रधान सचिव वाणिज्यकर विभाग रांची के आदेशानुसार डीसी हजारीबाग के द्वारा किया गया है़. ताकि चेक पोस्ट पर विधि व्यवस्था बनी रहे़. चेक […]
विज्ञापन
चौपारण. प्रखंड के जीटी रोड स्थित झारखंड एवं बिहार के सीमा पर चोरदाहा में संचालित समेकित चेक पोस्ट पर 15 दंडाधिकारियों को प्रतिनियुक्त किया गया है़. दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति झारखंड सरकार के प्रधान सचिव वाणिज्यकर विभाग रांची के आदेशानुसार डीसी हजारीबाग के द्वारा किया गया है़. ताकि चेक पोस्ट पर विधि व्यवस्था बनी रहे़. चेक पोस्ट पर कर की चोरी पर अंकुश लगाया जा सके़. साथ ही दलालों पर पैनी नजर रख कर राजस्व की वसूली में वृद्धि हो सके़. प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों को 48 घंटा लागातार चेक पोस्ट ड्यूटी करनी है़.
प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी : रामानन्दन कामत, अशोक कुमार पाठक, संजय कुमार, प्रमोद कुमार चौधरी, शिवदीप कुमार, प्रकाश कुमार सिंह, प्रेम कुमार वर्मा, त्रतराज कुमार प्रसाद. महेन्द्र प्रताप सिंह, शिव कुमार सिंह, रंजीत कुमार सिंह, सुबाभ कुमार, अमरेंद्र कुमार, ज्योतिष कुमार, अवधेश किशोर प्रसाद, के नाम शामिल है़. एक अक्तूबर से उक्त दंडाधिकारियों को प्रतिनियुक्त कर दिया गया है़ जो बारी बारी से तिथिवार चेक पोस्ट पर ड्यूटी करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










