नवाज शरीफ का पुतला एवं पाकिस्तान का झंडा जलाया

Published at :20 Sep 2016 8:25 AM (IST)
विज्ञापन
नवाज शरीफ का पुतला एवं पाकिस्तान का झंडा जलाया

हजारीबाग. हजारीबाग के युवाओं ने झंडा चौक पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ का पुतला एवं पाकिस्तानी झंडा सोमवार को जला कर विरोध प्रकट किया. जम्मू कश्मीर में आतंकवादियों द्वारा किये हमले में मारे गये 18 जवानों के विरोध में यह कार्यक्रम हुआ. पुतला दहन के पहले युवाओं ने बड़ा बाजार चौक से झंडा चौक […]

विज्ञापन

हजारीबाग. हजारीबाग के युवाओं ने झंडा चौक पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ का पुतला एवं पाकिस्तानी झंडा सोमवार को जला कर विरोध प्रकट किया. जम्मू कश्मीर में आतंकवादियों द्वारा किये हमले में मारे गये 18 जवानों के विरोध में यह कार्यक्रम हुआ. पुतला दहन के पहले युवाओं ने बड़ा बाजार चौक से झंडा चौक तक जुलूस निकाला. विरोध प्रकट करनेवालों में शैलेश कुमार चंद्रवंशी, अतिशय जैन, श्याम खंडेलवाल, सौरभ सिंह, रीतेश गुप्ता,राहुल आनंद,मनीष कुमार, अमोल जैन,रूद्र राज समेत सैकडों युवा मौजूद थे.

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने विनोबा भावे विश्वविद्यालय में पाकिस्तानी झंडा जलाया. कश्मीर के उरी में आतंकवादियों द्वारा भारतीय सेना के बेस कैंप किये हमले में मारे गये 17 सेनाओं के विरोध में जलाया गया.

पाकिस्तान झंडा जलाने के पूर्व लॉ कॉलेज के पास से विरोध मार्च निकाला गया, जो पाकिस्तान व आतंकवाद के विरोध में नारे लागते हुए विवि के मुख्य द्वार तक पहुंचा. नगर मंत्री सुमित लहरी ने कहा कि पाकिस्तान के अंदर घुस कर भारत सरकार कार्रवाई करें. हमले में शहीद हुए जवानों के प्रति संवेदना व्यक्त की. विरोध प्रदर्शन करनेवालों में अंचल सिंह, सत्येंद्र कुमार, अजय मेहता, अभिलास सिन्हा, मंदीप यादव, प्रिंस सिन्हा, मनोज कुमार, राजदीप पांडेय, तापेश्वर, राजीव रंजन, विपुल प्रसाद, नित्यानंद,छोटू जायसवाल, आदर्श सिंह, कुशाग्र रूद्र, रीतेश, विवेक कुमार, निकू सोनी, निकू कुमार,परमेश्वर ,पुरुषोत्तम कुमार, विराज शर्मा,आनंद कुमार,राज बंदरा, मुकेश कुमार समेत कई कार्यकर्ता शामिल हैं.

विष्णुगढ़. विष्णुगढ़ सातमील मोड़ में स्थानीय युवकों ने जम्मू कश्मीर के उरी में आतंकवादियों के द्वारा 17 जवानों की हत्या पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गयी. इसके बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की शवयात्रा निकाली गयी. सातमील मोड़ पर नवाज शरीफ का पुतला दहन किया गया. मौके पर गुरू प्रसाद साव, विशेश्वर स्वर्णकार, एहसान खान, मनीर खान, इस्लाम खान, अजीज खान, भीम प्रसाद, अरविंद कुमार, दीपक कुमार, गणोश कुमार समेत कई लोग शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola