चौपारण : प्रखंड के ग्राम पंचायत ताजपुर निवासी बचनलाल वर्णवाल 60 वर्ष की मौत शुक्रवार को एक वाहन के चपेट में आने से इलाज के दौरान रांची में हो गयी़ स्व वर्णवाल सहारा इंडिया चौपारण कार्यालय के शाखा प्रबंधक सीताराम वर्णवाल के पिता थे. वे सहारा इंडिया का कलेक्शन कर बरही की तरफ से अपनी स्कूटी से घर लौट रहे थे.
इस बीच जीटी रोड स्थित पांडेयबारा के पास एक वाहन के चपेट में आ गये़ उन्हें प्राथमिक इलाज के बाद रांची ले जाया गया़ जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी़ उनके निधन पर विधायक मनोज कुमार यादव, जिप सदस्य रामस्वरूप पासवान, मुखिया सौकत खान, अभिमन्यु प्रसाद भगत, सुधीर सिंह के अलावा सहारा इंडिया के कर्मियों ने शोक व्यक्त किया है.
