शिक्षकों के धरने को विधायक का समर्थन
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :17 Sep 2016 7:32 AM (IST)
विज्ञापन

हजारीबाग : प्राथमिक शिक्षक संघ का धरना जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय समक्ष शुक्रवार तीसरे दिन भी जारी रहा. सदर विधायक मनीष जायसवाल ने धरनास्थल पहुंचकर शिक्षकों का सर्मथन किया है. विधायक ने कहा कि डीसी से मिल कर शिक्षकों के सभी मांगों पर उन्होंने चर्चा की है. डीसी ने समस्या को जल्द से जल्द निबटाने […]
विज्ञापन
हजारीबाग : प्राथमिक शिक्षक संघ का धरना जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय समक्ष शुक्रवार तीसरे दिन भी जारी रहा. सदर विधायक मनीष जायसवाल ने धरनास्थल पहुंचकर शिक्षकों का सर्मथन किया है. विधायक ने कहा कि डीसी से मिल कर शिक्षकों के सभी मांगों पर उन्होंने चर्चा की है.
डीसी ने समस्या को जल्द से जल्द निबटाने का आश्वासन दिया है. विधायक ने डीएसइ की उदासीनता पर नाराजगी जतायी. धरना की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अतिकुतमा कर रहे हैं. शुक्रवार को विभिन्न प्रखंडों से शिक्षकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करायी. दूर-दराज से महिला शिक्षिकाओं ने भी हिस्सा लिया. धरना में सुनील सिंह, मनोज कुमार, प्रवीण कुमार, युसूफ अंसारी, ललित तिवारी, दिलीप यादव, ऐनुल अंसारी, मुंशी साहू, बिनोद सिंह, लक्ष्मी कुमारी, नीता कुमारी, आरती बाखला महेंद्र यादव समेत अन्य लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










