यशवंत ने दान किया अटल भवन
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :16 Sep 2016 7:34 AM (IST)
विज्ञापन

हजारीबाग. पूर्व विदेश मंत्री यशवंत सिन्हा ने अटल भवन वेल्स मैदान रोड को अंत्योदय फाउंडेशन ट्रस्ट को दान के रूप में दिया. वर्तमान में अटल भवन दो तल्ला दस डिसमिल जमीन पर बना हुआ है. इसमें भाजपा का कार्यालय चल रहा है. इसका स्वामित्व यशवंत सिन्हा के पास था. श्री सिन्हा ने जमीन व पूरे […]
विज्ञापन
हजारीबाग. पूर्व विदेश मंत्री यशवंत सिन्हा ने अटल भवन वेल्स मैदान रोड को अंत्योदय फाउंडेशन ट्रस्ट को दान के रूप में दिया. वर्तमान में अटल भवन दो तल्ला दस डिसमिल जमीन पर बना हुआ है.
इसमें भाजपा का कार्यालय चल रहा है. इसका स्वामित्व यशवंत सिन्हा के पास था. श्री सिन्हा ने जमीन व पूरे भवन को ट्रस्ट को सौंप दिया है. इसी ट्रस्ट के अधीन रांची का भाजपा कार्यालय चल रहा है. श्री सिन्हा के इस कदम का भाजपा नेताओं ने स्वागत किया है. इसमें दीपक प्रकाश, सुनील सिन्हा, सुरेंद्र सिन्हा, अनिल मिश्रा समेत कई भाजपा नेता शामिल हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










