पारा शिक्षक संघ कल निकालेगा मशाल जुलूस
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :16 Sep 2016 7:32 AM (IST)
विज्ञापन

हजारीबाग : प्रदेश पारा शिक्षक संघ की बैठक गुरुवार को जिलाध्यक्ष चंदन कुमार मेहता की अध्यक्षता में हुई. इसमें हड़ताल को सफल बनाने का निर्णय लिया गया. 17 सिंतबर को मशाल जुलूस निकालने की बात कही गयी. चंदन मेहता ने कहा कि एक मजदूर से भी कम भुगतान सरकार पारा शिक्षकों को कर रही है. […]
विज्ञापन
हजारीबाग : प्रदेश पारा शिक्षक संघ की बैठक गुरुवार को जिलाध्यक्ष चंदन कुमार मेहता की अध्यक्षता में हुई. इसमें हड़ताल को सफल बनाने का निर्णय लिया गया. 17 सिंतबर को मशाल जुलूस निकालने की बात कही गयी. चंदन मेहता ने कहा कि एक मजदूर से भी कम भुगतान सरकार पारा शिक्षकों को कर रही है. उन्होंने कहा कि 26 अगस्त 2015 को सरकार पारा शिक्षकों के साथ लिखित तीन समझौता किया था. इसमें पारा शिक्षकों के मानदेय में 25 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी करने की बात कही गयी थी.
साथ ही पीएफ का लाभ देने का निर्णय लिया गया था. सरकार लिखित समझौता पर अब-तक कोई अमल नहीं किया है. बैठक में संघ से जुड़े दर्जनों पारा शिक्षक-शिक्षिकाएं शामिल हुए. सभी सरकार के नियम से असंतुष्ट थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










