करंट से 10 मवेशियों की मौत
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :15 Sep 2016 5:55 AM (IST)
विज्ञापन

केरेडारी : केरेडारी थाना क्षेत्र कंडाबेर में 11 हजार वोल्ट तार के संपर्क में आने से 10 मवेशियों की मौत हो गयी. बताया जाता है कि करंट से बसारत मियां व समुल मियां के एक-एक बैल, समशुल की दो गाय, टिकन साव की एक गाय, मुंशी साव की दो बकरियां, टीपा साव की एक बकरी, […]
विज्ञापन
केरेडारी : केरेडारी थाना क्षेत्र कंडाबेर में 11 हजार वोल्ट तार के संपर्क में आने से 10 मवेशियों की मौत हो गयी. बताया जाता है कि करंट से बसारत मियां व समुल मियां के एक-एक बैल, समशुल की दो गाय, टिकन साव की एक गाय, मुंशी साव की दो बकरियां, टीपा साव की एक बकरी, बजू साव की एक बकरी की मौत हो गयी.
ग्रामीणों ने बताया आंधी पानी से 11 हजार वोल्ट का तार गिरा हुआ था. पांच दिनों बाद अचानक बिजली आने से आसपास चर रहे मवेशियों की मौत हो गयी. वहीं कई चरवाहा भी बिजली के करंट लगने से बाल-बाल बचे गये. भुक्तभोगियो ने मुआवजा की मांग अंचलाधिकारी से की है. ग्रामीणों ने विभाग से तार बदलने की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










