अमन-चैन की मांगी दुआ
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :14 Sep 2016 7:20 AM (IST)
विज्ञापन

हजारीबाग. जिले में ईद उल अजहा का पर्व मंगलवार को अकीदत के साथ मना. सुबह मसजिदों में ईद की विशेष नमाज अदा की गयी. वहीं खुतबा हुआ. शहर काजी हाफिज कारी युनूस फैजी ने जामा मसजिद में नमाज अदा की. शहर काजी ने ईद पर नेकी और ईमानदारी की राह पर चलने और प्रेम-भाईचारगी बनाये […]
विज्ञापन
हजारीबाग. जिले में ईद उल अजहा का पर्व मंगलवार को अकीदत के साथ मना. सुबह मसजिदों में ईद की विशेष नमाज अदा की गयी. वहीं खुतबा हुआ. शहर काजी हाफिज कारी युनूस फैजी ने जामा मसजिद में नमाज अदा की. शहर काजी ने ईद पर नेकी और ईमानदारी की राह पर चलने और प्रेम-भाईचारगी बनाये रखने का संदेश दिया. लोगों ने एक दूसरे को गले लगा कर ईद की मुबारकबाद दी.
जामा मसजिद के सचिव गुलाम मोइन उद्दीन ने कहा कि कुरबानी का संदेश यह है कि दुनिया में रहनेवाले हर मुसलमानों के दिल में सिर्फ अल्लाह व उसके रसूल के प्रति मुहब्बत अव्वल होना चाहिये. मौके पर जामा मसजिद पहुंच कर कई समाजसेवियों ने मुसलिम धर्मावलंबियों को बधाई दी. ईदगाहों व मसजिदों में लोगों की भीड़ लगी हुई थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










