शहर में निकली तिरंगा रैली
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :14 Sep 2016 7:17 AM (IST)
विज्ञापन

हजारीबाग : सागर भक्ति संगम के तत्वावधान में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा के महत्व पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया. स्थानीय स्वर्ण जयंती पार्क में आयोजित गोष्ठी की अध्यक्षता विजय केसरी ने की. यहां लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर राष्ट्र की एकता और अखंडता को निभाने का संकल्प लिया. गोष्ठी के बाद लोगों ने […]
विज्ञापन
हजारीबाग : सागर भक्ति संगम के तत्वावधान में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा के महत्व पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया. स्थानीय स्वर्ण जयंती पार्क में आयोजित गोष्ठी की अध्यक्षता विजय केसरी ने की. यहां लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर राष्ट्र की एकता और अखंडता को निभाने का संकल्प लिया.
गोष्ठी के बाद लोगों ने समाजसेवी सुधांशु सुमन के नेतृत्व में स्वर्ण जयंती पार्क से त्रिमूर्ति तक तिरंगायात्रा निकाली. मुख्य अतिथि सुमन ने कहा कि आजादी के बाद जिस भारत की कल्पना हमारे स्वाधीनता सेनानियों ने की थी, वह सपना अधूरा रह गया. तिरंगा हमें राष्ट्रभक्ति और देशप्रेम की सीख देती है. मौके पर लाला नरेंद्र किशोर, राजेंद्र लाल, केसी महरोत्रा, राजकुमार जैन टोंग्या, अरुण जैन, प्रो शंभुनाथ सिन्हा, किरण यादव, सुरेश होरा, नीलम होरा, सतीश होरा, शंभुशरण सिंह, बिंदुश्वरी वर्मा, महेंद्र राम,गोपाल ठाकुर,डॉ सुरेश प्रसाद, पप्पू गुप्ता, सुनील गुप्ता, संजय खत्री, प्रदीप स्नेही, द्वारिका प्रसाद के अलावा काफी संख्या में लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










