संत विनोबा दूसरे गांधी

Published at :13 Sep 2016 7:47 AM (IST)
विज्ञापन
संत विनोबा दूसरे गांधी

विभावि में संत विनोबा भावे को याद किया हजारीबाग. विभावि राजनीतिक विज्ञान विभाग में संत विनोबा भावे की जयंती मनायी गयी. मुख्य अतिथि प्रो. शिवदयाल सिंह ने कहा कि संत विनोबा भावे पूरे देश में दूसरे गांधी के नाम से जाने जाते हैं. उन्होंने सर्वे भवंतु सुखिन: के कथन को मूलमंत्र बना कर वैचारिक क्रांति […]

विज्ञापन
विभावि में संत विनोबा भावे को याद किया
हजारीबाग. विभावि राजनीतिक विज्ञान विभाग में संत विनोबा भावे की जयंती मनायी गयी. मुख्य अतिथि प्रो. शिवदयाल सिंह ने कहा कि संत विनोबा भावे पूरे देश में दूसरे गांधी के नाम से जाने जाते हैं.
उन्होंने सर्वे भवंतु सुखिन: के कथन को मूलमंत्र बना कर वैचारिक क्रांति लाने का काम किया. प्रतिकुलपति डॉ मनोरंजन प्रसाद सिन्हा ने कहा कि विनोबा व्यक्ति नहीं, विचारधारा है. जो सदियों तक प्रवाहित होती रहेगी. विभागाध्यक्ष डॉ माग्रेट लकड़ा ने कहा कि संत विनोबा नागपुर से अपनी वैचारिक यात्रा शुरू की, जिसे छोटानागपुर में अपार समर्थन मिला. डॉ उषा सिंह व डॉ सुकल्याण मोइत्रा ने कार्यक्रम का संचालन किया.
कुलपति एवं प्रतिकुलपति की ओर से मुख्य अतिथि प्रो शिवदयाल सिंह को शॉल ओढ़ा कर सम्मानित किया गया. मौके पर जया भारती, शमशीदा, रूपा, सुमन, डॉ राजेश कुमार, कुलसचिव डॉ सुबोध कुमार सिंह, डॉ शुभनारायण सिंह, प्रो रामप्रिय प्रसाद, डॉ सुधा गोस्वामी, डॉ मृत्युंजय प्रसाद, डॉ अजय बहादुर सिंह, डॉ रीता कुमारी, डॉ प्रमोद कमार, डॉ मंजुला सांगा, डॉ सोमदेव सिंह, डॉ जीतेंद्र कुमार, सुनील दास मौजूद थे. मौके पर वॉल मैगजिल का उदघाटन कुलपति एवं प्रतिकुलपति ने किया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola